|
कुएं में
जहरीली गैस रिसने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु
रायपुर/बिलासपुर
29 जुलाई।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज मरवाही तहसील में
एक कुंए की सफाई के दौरान जहरीली गैस रिसने से आज तीन
व्यक्तियों की
मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों
से मिली जानकारी के अनुसार के मरवाही तहसील के मनोर में सुबह
अमर सिंह,
देव सिंह
और भुवनेश्वर
कुएं की सफाई करने नीचे उतरे थे।कुएं की सफाई के दौरान जहरीली
गैस
का रिसाव हुआ और
गैस के प्रभाव से इन तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो
गई।
इस बीच
बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्कालिक
सहायता के रूप
में दो-दो हजार
रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी गयी है।
|