|
पंचायतों के जरिए बनवाए जा रहे अधिकांश स्कूल भवन अधूरे-बृजमोहन

रायपुर
28
जुलाई।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज
विधानसभा में स्वीकार किया कि पंचायतों के जरिए बनवाए जा रहे
अधिकांश स्कूल भवन अधूरे पड़े हुए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस विधायक
प्रतिमा चंद्राकर के मूल प्रश्न पर पूरक प्रश्नों के उत्तर
देते हुए कहा कि पूर्व सरपंचों द्वारा पैसे निकाल लेने के कारण
स्कूल भवन निर्माण के काम अधूरे पड़े हुए हैं। राज्य सरकार ने
पैसा निकालने वाले इन पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर
दर्ज करवाई है और उनसे वसूली भी की जा रही है।
उन्होने बताया कि राज्य में
90
प्रतिशत स्कूल भवन पंचायतों और 10
प्रतिशत शाला विकास
समितियों के जरिए बनवाए जा रहे हैं।उन्होने कहा कि सभी स्कूल
भवनों का काम चालू वित्त वर्ष के अन्त तक पूरे कर लिए
जाएंगे।कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि शाला विकास
समिति के पदाधिकारियों ने भी स्कूल भवनों के लिए जारी राशि
निकाल ली है जिसकी वजह से स्कूल भवनों के काम पूरे नहीं हो पाए
हैं। मंत्री ने कहा कि शाला विकास समितियों को केवल
10
प्रतिशत भवनों के निर्माण के काम दिए गए हैं,ज्यादा गड़बड़ी
पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा की गयी है।
उन्होने भाजपा के देवजी पटेल के एक प्रश्न के उत्तर में कहा
कि स्कूल शिक्षा से जुड़े अलग-अलग विभागों के कामकाज को एक
विभाग में लाने पर उच्च पर विचार-विमर्श चल रहा है।
|