रोमन से हिंदी

  छत्तीसगढ़ का एकमात्र सूचना, संचार और जानकारियों का पोर्टल

छत्तीसगढ़ न्यू www.cgnews.in

 

सार-समाचार

छत्तीसगढ़

दूरभाष डायरेक्ट्री

फोटो-गैलरी

 इतिहास

 शिक्षा

कला

खनिज

व्यक्तित्व

 भूगोल

प्रौद्योगिकी

 संस्कृति

 वन

 जनजाति

राजनीति

 पत्रकारिता

 पर्यटन

 उद्योग

  समस्यायें

 प्रशासन

 कृषि

पर्यावरण

 स्वास्थ्य

 अन्यान्य

 
छत्तीसगढ़ समाचार
07/28/2010

12:29:01

     भाजपा विधायक बाफना ने लगाया फर्जी वृक्षारोपण का आरोप

रायपुर 28 जुलाई।छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक संतोष बाफना ने आज विधानसभा में बस्तर समेत पूरे राज्य में वृक्षारोपण के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।

   भाजपा विधायक श्री बाफना ने प्रश्नकाल के दौरान वृक्षारोपण में फर्जीवाड़े का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रूपए वृक्षारोपण और वन सुधार के नाम पर खर्च किए गए हैं लेकिन वृक्षारोपण कहीं भी नजर नहीं आता।उन्होंने कहा कि वनमंडल जगदलपुर द्वारा तीन करोड़ रूपए के बांस वृक्ष लगाने तथा छह करोड़ रूपए बिगड़े वन को सुधारने में खर्च किए जाने की जानकारी दी गई है,पर धरातल में इस राशि का उपयोग नजर नहीं आता।

   उन्होंने मंत्री से बस्तर क्षेत्र में वृक्षारोपण की जांच के लिए क्षेत्रीय विधायकों की समिति बनाए जाने की मांग की।विपक्ष के नेता रविन्द्र चौबे ने कहा कि पूरे राज्य में बस्तर जैसा ही फर्जी वृक्षारोपण हो रहा है।वृक्षारोपण के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के धन का दुरूपयोग हो रहा है।उन्होंने कहा कि इसी तरह का फर्जीवाडा पहले रतनजोत के मामले में भी हो चुका है।

   वन मंत्री विक्रम उसेंडी ने कहा कि सभी रेंजों में वृक्षारोपण किए गए हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।उन्होने कहा कि सभी वन क्षेत्रों की जांच कराना संभव नहीं है। किसी एक वन क्षेत्र की जांच करवाई जा सकती है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि इंद्रावती नदी के किनारे वृक्षारोपण का भौतिक सत्यापन विधायक की मौजूदगी में करवाया जाएगा।

  


।। हम हिंदी से है, हिंदी हमसे है ।।


मुख्यपृष्ठ   हमारे बारे में आपके सुझाव विज्ञापन दें   संपर्क वेब डिजायन