|
छत्तीसगढ़ के
अधिकांश जलाशय लगभग आधे भरे
रायपुर 27 जुलाई।हाल ही में हुई अच्छी बारिश के कारण छत्तीसगढ़
के अधिकांश जलाशय लगभग आधे भर चुके है।
जल संसाधन
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज की स्थिति में प्रदेश के
दस
जलाशयों में पचास प्रतिशत से ऊपर और अनेक जलाशयों में चालीस
प्रतिशत तक जल भराव हो
चुका है। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले के श्याम जलाशय में
शत-प्रतिशत तथा बरनई
जलाशय में 57.76
प्रतिशत,
रायगढ़ जिले के केदार नाला में
54.46
प्रतिशत जल भराव हो
चुका है। रायपुर जिले के सिकासार जलाशय में
66.43
प्रतिशत एवं कुम्हारी जलाशय में
53.92
प्रतिशत,
महासमुंद जिले के कोडार जलाशय में
68.77
प्रतिशत,
दुर्ग जिले के
मरोदा जलाशय में 53.19
प्रतिशत एवं खपरी जलाशय में
51.20
प्रतिशत और राजनांदगांव
जिले के मटियामोती जलाशय में
73.53
प्रतिशत एवं मोंगरा बॅराज में
54.91
प्रतिशत जल
भराव हुआ है।
उन्होने बताया कि राज्य के सबसे
बड़े कोरबा जिले के मिनीमाता-बांगो बांध में
40
प्रतिशत जल भराव हुआ है। धमतरी जिले
के रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) में
31
प्रतिशत और सोंदूर जलाशय में
47
प्रतिशत तथा
बिलासपुर जिले के खारंग जलाशय में
39.42
प्रतिशत एवं मनियारी जलाशय में
33
शतप्रतिशत जल भराव हो चुका है। इसी तरह सुतियापाट एवं बेहारखार
जलाशय जिला कबीरधाम,
कोसारटेडा जलाशय जिला बस्तर,
झुमका जलाशय जिला कोरिया,
घोंघा जलाशय जिला बिलासपुर,
केशवा जलाशय जिला महासमुंद और खम्हारपाकुट एवं किनकारी नाला
जिला रायगढ़ में भी लगभग
चालीस प्रतिश जल भराव हो चुका है।
राज्य के
41
प्रमुख सिंचाई जलाशयों में कुल जल
भराव क्षमता
6400.239
मिलियन घनमीटर के विरूध्द
27
जुलाई की स्थिति में
2387.849
मिलियन घनमीटर
जल भराव हो चुका है।
|