 |
विधानसभा में शेखावत,रवि त्रिपाठी समेत दिंवगतों को
दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर 26 जुलाई।छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पूर्व उप
राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत.पूर्व केन्द्रीय मंत्री
दिग्विजय सिंह वर्तमान विधानसभा के सदस्य रवि त्रिपाठी एवं
अविभाजित मध्यप्रदेश के
दो दिवंगत सदस्यों रामकुमार अग्रवाल एवं श्रीमती जयाबेन को
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए
स्थगित कर दी गयी।
विधानसभा
अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने मानसून सत्र के पहले दिन सदन की
कार्रवाई शुरू होते ही श्री शेखावत,रवि त्रिपाठी,रामकुमार
अग्रवाल एवं श्रीमती जयाबेन के निधन का उल्लेख करते हुए
उनके व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने
पूर्व उप राष्ट्रपति श्री शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते
हुए उनकी
55वर्ष
की राजनीतिक यात्रा के विभिन्न आयामों का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि राजस्थान के
मुख्यमंत्री के रूप में काम के बदले अनाज योजना की शुरूआत समेत अनेकों एैसे उल्लेखनीय
कार्य उनके द्वारा
किए गए जिसके लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे।उन्होने राज्य में
उनकी यात्राओं तथा
छत्तीसगढ के गठन एवं यहां के विकास में उनके मार्गदर्शन भी
जिक्र
किया और कहा कि राज्य के प्रति उनका अगाध स्नेह था।
उन्होने वर्तमान विधानसभा के सदस्य रवि त्रिपाठी को
श्रद्धांजलि
अर्पित करते हुए कहा कि अल्प समय में उन्होंने सदन में अपनी
प्रतिभा प्रदर्शित
की।वह आपातकाल से लेकर हमेशा संघर्षशील रहे।रायगढ के पूर्व
विधायक राम कुमार
अग्रवाल को एक लोकप्रिय नेता करार देते हुए डा.सिंह ने कहा कि
वह काफी लोकप्रिय थे और लोगो ने काफी स्नेह के साथ उनके नाम के
साथ एमएलए जोड़ दिया था।रायगढ़ की केलो सिंचाई परियोजना के लिए
उनके संघर्ष को भी मुख्यमंत्री ने याद किया।
मुख्यमंत्री ने धमतरी की
पूर्व विधायक जया बेन को
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह विधायक के ऊपर भी कुछ
थी।राजनीतिक दलों की सीमाओं को तोडकर वह विकास के
लिए सदैव संघर्षरत रही।उन्होंने बिहार के बांका से सांसद रहे
पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह एवं राज्य में नक्सली हमलों में शहीद सुरक्षा बलों के जवानों भी
श्रद्धांजलि अर्पित की।
विपक्ष के नेता रविन्द्र चौबे ने श्री शेखावत
को विराट व्यक्तित्व वाला नेता बताते
हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा के दस बार विधायक एवं तीन बार
मुख्यमंत्री ही नहीं
रहे बल्कि उप राष्ट्रपति एवं उच्च सदन के सभापति के रूप में
अपनी संसदीय सूझबूझ की
मिशाल पेश की। उन्होंने रवि त्रिपाठी के साथ छात्र जीवन से
अपने सम्बन्धों का उल्लेख
किया और उनके असमय निधन को व्यक्तिगत क्षति करार दिया।उन्होंने
कहा कि श्री त्रिपाठी एक अच्छे जनप्रतिनिधि थे। उन्होने
राजकुमार
अग्रवाल को समाजवादी सोच का नेता बताते हुए कहा कि रायगढ़
में उनके कई आन्दोलनों में उन्होने जाकर हिस्सा लिया।वह गरीबों
के सच्चे हितैषी थे।श्रीमती जयाबेन के लम्बे राजनीतिक जीवन का
जिक्र करते हुए उन्होने न्हे याद किया।पूर्व मंत्री दिग्विजय
सिंह एवं राज्य में नक्सली हमलों में
शहीद जवानों को भी श्री चौबे ने श्रद्धांजलि दी।
संसदीय कार्य मंत्री
बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी,पंचायत मंत्री
रामविचार नेताम,कांग्रेस के मोहम्मद अकबर,नन्द कुमार
पटेल,भाजपा के देवजी पटेल,बसपा के
दूजराम बौद्ध.कांग्रेस के शक्राजीत नायक.टी
एससिंहदेव.गुरूमुख सिंह होरा ने भी दिवंगतों को
श्रद्धांजलि अर्पित की।
|