रोमन से हिंदी

  छत्तीसगढ़ का एकमात्र सूचना, संचार और जानकारियों का पोर्टल

छत्तीसगढ़ न्यू www.cgnews.in

 

सार-समाचार

छत्तीसगढ़

दूरभाष डायरेक्ट्री

फोटो-गैलरी

 इतिहास

 शिक्षा

कला

खनिज

व्यक्तित्व

 भूगोल

प्रौद्योगिकी

 संस्कृति

 वन

 जनजाति

राजनीति

 पत्रकारिता

 पर्यटन

 उद्योग

  समस्यायें

 प्रशासन

 कृषि

पर्यावरण

 स्वास्थ्य

 अन्यान्य

 
छत्तीसगढ़ समाचार
07/26/2010

12:34:53

       द्वितीय प्रमोद वर्मा स्मृति समारोह 30 जुलाई से रायपुर में

रायपुर 26 जुलाई।छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान द्वारा  दो दिवसीय द्वितीय प्रमोद वर्मा स्मृति समारोह 30 जुलाई को रायपुर में शुरू हो रहा है।इस दौरान द्वितीय प्रमोद वर्मा आलोचना सम्मान भी प्रदान किया जायेगा।

राजधानी के होटल गोल्डन ट्यूलिप में आयोजित कार्यक्रम निम्नानुसार हैं-

                          कविता पाठ- 30 जुलाई,शाम 7 से 8 बजे,

कवि- सर्वश्री नंदकिशोर आचार्य, दिविक रमेश, अष्टभुजा शक्ल, बुद्धिनाथ मिश्र, श्रीप्रकाश मिश्र, नरेंद्र पुंडरीक, रवीन्द्र स्वप्निल प्रजापति, अनिल विभाकर, प्रेमशंकर रघुवंशी, रति सक्सेना, सुधीर सक्सेना, राकेश श्रीमाल, श्री अरुण शीतांश, संतोष श्रेयांश, शशांक, कुमुद अधिकारी(नेपाल), कुमार नयन, जयशंकर बाबु आदि अध्यक्षता डॉ. धनंजय वर्मा मुख्य अतिथि- डॉ. गंगा प्रसाद विमल विशिष्ट अतिथि- श्री मधुरेश, प्रभुनाथ आजमी आदि । संचालन- श्री अशोक सिंघई

                           उद्घाटन सत्र-विमोचन एवं अंलकरण -  31 जुलाई, सुबह 9 बजे

विमोचन- त्रैमासिक पांडुलपि का प्रवेशांक (प्रधान संपादक- अशोक सिंघई), कठिन प्रस्तर में अगिन सुराख (विश्वरंजन), ठंडी धुली सुनहरी धूप (विश्वरंजन), शिलाओं पर तराशे मज़मून (डॉ. धनंजय वर्मा पर एकाग्र) छत्तीसगढ़ की कविता(डॉ. बलदेव), मीडिया :नये दौर,नयी चुनौतियाँ (संजय द्विवेदी, भोपाल) चाँदनी थी द्वार पर ( सुरेश पंड़ा), पक्षी-वास (मूल उडिया उपन्याससरोजिनी साहू, अनुवाद दिनेश माली, उड़ीसा), झरोखा (पंकज त्रिवेदी, अहमदाबाद),विष्णु की पाती राम के नाम (विष्णु प्रभाकर के पत्र- जयप्रकाश मानस), कहानी जो मैं नहीं लिख पायी ( श्री कुमुद अधिकारी, नेपाल), 11 किताबें (डॉ. के. के. झा, बस्तर), पत्रिका देशज (अरुण शीतांश, बिहार) आदि ।

 द्वितीय प्रमोद वर्मा आलोचना सम्मान- 2010 श्री मधुरेश, श्री ज्योतिष जोशी, प्रमोद वर्मा रचना सम्मान-2010 - डॉ. शोभाकांत झा ।

                        विमर्श- अज्ञेय की शास्त्रीयता 31 जुलाई 11 बजे

वक्ता- डॉ. कमल कुमार-दिल्ली डॉ. आनंदप्रकाश त्रिपाठी-सागर, श्री बजरंग बिहारी-दिल्ली, डॉ.देवेन्द्र दीपक-भोपाल, डॉ. रति सक्सेना-त्रिवेंन्द्रम, डॉ. सुशील त्रिवेदी-रायपुर, श्री बुद्धिनाथ मिश्र-देहरादून, श्री महेन्द्र गगन-भोपाल श्री प्रकाश त्रिपाठी-इलाहाबाद, श्री माताचरण मिश्र-भोपाल,श्री संतोष श्रेयांस-आरा अध्यक्ष मंडल- श्री नंदकिशोर आचार्य-जयपुर, श्री गंगाप्रसाद विमल-दिल्ली,डॉ. दिविक रमेश-दिल्ली, डॉ. धनंजय वर्मा-भोपाल आदि । संचालन डॉ. वंदना केंगरानी ।

                      विमर्श- शमशेर का कविता संसार -31 जुलाई 3 बजे

वक्ता- डॉ. रोहिताश्व-गोवा, श्री राकेश श्रीमाल-वर्धा, श्री प्रभुनाथ आजमी-भोपाल, श्री ज्योतिष जोशी-दिल्ली, श्री नरेन्द्र पुंडरीक-बांदा, डॉ. शिवनारायण-पटना, मृदुला गर्ग-खैरागढ़,श्री दिवाकर भट्ट-हलद्वानी,श्री मुकेश वर्मा-उज्जैन, श्री कुमार नयन-बक्सर, श्री राजेन्द्र उपाध्याय-दिल्ली, श्री रविन्द्र स्वप्निल प्रजापति-भोपाल, डॉ. कमलेश-इलाहाबाद, डॉ. सुधीर सक्सेना-दिल्ली, अध्यक्ष मंडल- डॉ. धंनजय वर्मा-भोपाल, श्री मधुरेश-कानपुर, श्री खगेन्द्र ठाकुर-पटना, श्री त्रिभुवन नाथ शुक्ल-भोपाल आदि ।संचालन- गिरीश पंकज, सदस्य, साहित्य अकादमी, दिल्ली।

 इस अवसर पर अन्य आकर्षण हैं - 1. टैगोर, शमशेर, अज्ञेय, फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ एवं प्रमोद वर्मा की कविताओं की प्रदर्शनी. 2. छत्तीसगढ़ के ब्लागरों का सम्मेलन - 2 बजे से 3 बजे दोपहर (31 जुलाई)

   


।। हम हिंदी से है, हिंदी हमसे है ।।


मुख्यपृष्ठ   हमारे बारे में आपके सुझाव विज्ञापन दें   संपर्क वेब डिजायन