रोमन से हिंदी

  छत्तीसगढ़ का एकमात्र सूचना, संचार और जानकारियों का पोर्टल

छत्तीसगढ़ न्यू www.cgnews.in

 

सार-समाचार

छत्तीसगढ़

दूरभाष डायरेक्ट्री

फोटो-गैलरी

 इतिहास

 शिक्षा

कला

खनिज

व्यक्तित्व

 भूगोल

प्रौद्योगिकी

 संस्कृति

 वन

 जनजाति

राजनीति

 पत्रकारिता

 पर्यटन

 उद्योग

  समस्यायें

 प्रशासन

 कृषि

पर्यावरण

 स्वास्थ्य

 अन्यान्य

 
छत्तीसगढ़ समाचार
07/25/2010

09:29:39

        छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित

 रायपुर 25 जुलाई। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में कल से शुरू हुई बारिश से राजधानी समेत बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

  राज्य में झमाझम बारिश से निचली बस्तियां और सड़कें लबालब हो गई हैं पर झमाझम वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।भारी वर्षा से राज्य की लगभग सभी नदियों में जलस्तर काफी बढ़ गया है।कई प्रमुख मार्ग सड़कों एवं पुलों के ऊपर पानी बहने से यातायात ठप हो गया है।पिछले 24 घंटे में बीजापुर में सबसे ज्यादा 334 मिमी से भी अधिक बारिश हुई है।

  स्थानीय मौसम विभाग के प्रभारी एम.एल. साहू ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से पूरे प्रदेश में व्यापक वर्षा हुई है।राज्य के अधिकांश संभागों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक आधी रात बाद से सुबह तक भारी बारिश हुई।आज दोपहर बाद राजधानी समेत अधिकांश क्षेत्रों में फिर वर्षा शुरू हो गयी।

  राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बीजापुर में सर्वाधिक 334.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। यहां के उसूर ब्लाक में भी जोरदार 208.4 मिमी बारिश हुई।रायपुर जिले में 120.8 मिमी तथा बस्तर में 97.5 मिमी बारिश हुई है। दंतेवाड़ा में 82.2 मिमी, नारायणपुर में 65 मिमी, कांकेर में 48.2 मिमी, बिलासपुर में 25.9 मिमी,जांजगीर में 76.4 मिमी, महासमुंद में 98 मिमी, कोरिया में 26.5 मिमी, सरगुजा में 23.2 मिमी, रायगढ़ में 49.6 मिमी,जशपुर में 52.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

  नियंत्रण कक्ष के मुताबिक बारिश से नदी-नाले और बांध में भी जलभराव बढ़ गया है। इंद्रावती,शिवनाथ, महानदी, खारून नदी भी लबालब हो गए हैं पर ये अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है लेकिन बीजापुर में सर्वाधिक बारिश से वहां का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।शबरी नदी खतरे के निशान से भी ऊपर बह रही है।

  राजधानी में भी पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।यहां की सड़कों और बस्तियों में घुटनों से भी ऊपर तक पानी भर गया है।राजधानी के तेलीबांधा,पचपेड़ी नाका,गुढ़ियारी और धरमनगर सहित दर्जन भर मोहल्ले ऐसे हैं,जहां गलियों में कमर से भी ऊपर पानी भर गया है।कई निचले इलाकों में लोगों को घरों की छतों और ऊंचे स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है।

 

 

 

 


।। हम हिंदी से है, हिंदी हमसे है ।।


मुख्यपृष्ठ   हमारे बारे में आपके सुझाव विज्ञापन दें   संपर्क वेब डिजायन