|
मुख्यमंत्री
डॉ.रमन सिंह
बने
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

रायपुर 22 जुलाई।छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ में लम्बे समय से मचे
खींचतान का आज सुखद अन्त सभी खेल संघों के सर्वसम्मति से
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनने के प्रस्ताव को
मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के स्वीकारने के साथ हो गया।
खेल संघों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से आज उनके निवास
पर मुलाकात कर छत्तीसगढ़
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण करने का आग्रह किया
और उन्हें बताया कि
सभी खेल संघों ने सर्वसम्मति से उन्हें छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का
अध्यक्ष बनाने का
निर्णय लिया है।खेल संघों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन
सिंह ने उनके इस
प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की।
मुख्यमंत्री डॉ.सिंह ने इस अवसर पर कहा कि खेलों में
राजनीति के लिए कोई स्थान
नहीं है। वे छत्तीसगढ़ को देश के खेल मानचित्र पर नई ऊंचाईयों
पर पहुंचाने के लिए
परिवार भावना के साथ काम करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि
छत्तीसगढ़ में
वर्ष
2013
में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन एक बड़ी चुनौती है।मुझे पूरा
विश्वास है कि
खेल संघों के अनुभवी पदाधिकारियों के सहयोग से हम इस चुनौती का
सामना करने में सफल
होंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों में बेहतर क्षमता और
अच्छी प्रतिभा है।
राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ियों ने अनेक
अवसरों पर अच्छा
प्रदर्शन किया है। उनके खेल कौशल को निखारने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न
खेलों के प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर
बेहतर से बेहतर
प्रशिक्षण दिलाया जाएगा,
जिससे वे छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खेल प्रतिभाएं गढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों और खिलाड़ियों को
प्रोत्साहित करने के लिए हम सब
टीम भावना के साथ बेहतर कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि
वे अपनी इस नयी
जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए पूरा प्रयास करेंगे। खेलों को
बढ़ावा देने के लिए जो
भी जरूरी होगा उसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव अमन कुमार सिंह,
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के
पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा,
उपाध्यक्ष गुरूचरण सिंह होरा,
सचिव बशीर
खान,
छत्तीसगढ़ ट्रायथलॉन संघ के अध्यक्ष रामनिवास,
छत्तीसगढ़ वुशु संघ के
अध्यक्ष संजय पिल्ले,
छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा,
संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जी.पी.सिंह,
छत्तीसगढ़ लॉन टेनिस संघ के
अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया,
छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष गजराज
पगारिया,
छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजय पाण्डेय,
क्याकिंग क्नयोइंग
संघ के अध्यक्ष वैभव मिश्रा,
तैराकी संघ के अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल,
बास्केटवॉल संघ के सचिव राजेश पटेल,
ट्रायथलॉन संघ के सचिव डॉ. विष्णु
श्रीवास्तव सहित खेल संघों के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक
संघ कार्यकारिणी की कल आयोजित वार्षिक बैठक में छत्तीसगढ़
ओलंपिक संघ के सभी
पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दिया था,
जिसकी प्रति आज मुख्यमंत्री को सौंपी गयी और
उनसे संघ की नयी कार्यकारिणी के गठन का आग्रह किया गया।
|