|
मजदूरी
के गलत भुगतान के मामलों में हो कड़ी कार्रवाई-नेताम

रायपुर..जगदलपुर
20 जुलाई।
छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रामविचार नेताम
ने गलत लोगो को मजदूरी के भुगतान के मामलों को गंभीरता से लेते
हुए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई के निर्देश दिए है।
श्री नेताम ने आज बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में
संभाग
में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे
विकास कार्यों की
समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये। उन्होने
विभागीय कामकाज की समीक्षा
और मूल्यांकन के लिए जिलों में गठित सतर्कता और निगरानी
समितियों की नियमित बैठक करने तथा जनप्रतिनिधियों को योजनाओं
संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी नियमित
रूप से देने के निर्देश दिए। समिति में
सांसद,
मंत्री,
विधायक तथा जिला पंचायत के सदस्य भी शामिल हैं।
उन्होंने
जनप्रतिनिधियों द्वारा की गयी शिकायतों के आधार पर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के
ठेकेदारों के विरूध्द कड़ी कार्यवाही करने और उन्हें
''ब्लेक-लिस्टेड''
करने के
निर्देश दिए।उन्होंने
कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए
''पीस-वर्क''
के अंतर्गत स्थानीय ठेकेदारों
से भी कार्य कराया जा सकता है। बैठक में बीजापुर जिले में
''पीएमजीएसवाय''
की
परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित किए जाने की मांग भी की गयी।
पंचायत मंत्री ने
अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जब भी प्रधानमंत्री ग्राम
सड़क योजना के
निरीक्षण के लिए जाएं तो संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को
भी साथ में ले कर
जाएं।
बैठक में पंचायत
एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने ऐसे ग्राम पंचायत सचिवों को हटाये
जाने के निर्देश
दिए,
जिनके विरूध्द गंभीर शिकायतें हैं। बैठक में महात्मा गांधी
राष्ट्रीय
ग्र्रामीण योजना,
इंदिरा आवास,
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना,
पिछड़ा क्षेत्र
अनुदान कोष,
12
वां वित्त आयोग सहित विभाग की अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा की
गयी।
समीक्षा के दौरान पंचायत मंत्री ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय
रोजगार गारंटी योजना के
अन्तर्गत बैंक और पोस्ट आफिस से किए जाने वाले मजदूरी के
भुगतान की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। इन योजनाओं के अंतर्गत
मजदूरी भुगतान में
किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए।
|