|
छत्तीसगढ़ में शिक्षा कर्मियों के महंगाई
भत्ते
में पांच प्रतिशत की वृध्दि
रायपुर 16 जुलाई ।छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा कर्मियों के
संशोधित वेतनमान पर पांच
प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी प्रदान कर दी है।
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा
आज यहां जारी आदेश के अनुसार सभी शिक्षा कर्मियों के लिए यह
महंगाई भत्ता गत एक अप्रैल से स्वीकृत
किया गया है। शिक्षा कर्मियों को संशोधित वेतनमान पर
33
प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया
जा रहा था जो अब बढ़कर
38
प्रतिशत हो जाएगा। इस आशय का आदेश सभी जिला कलेक्टरों,
जिला पंचायतों,
और जनपद
पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी कर दिया गया
है।
इस आदेश का लाभ प्रदेश में कार्यरत
लगभग एक लाख
30
हजार शिक्षा कर्मियों को मिलेगा।शिक्षा
कर्मियों को इसके अतिरिक्त उनके मूल वेतन एवं महंगाई भत्ते पर
15
प्रतिशत विशेष
भत्ता दिया जाता है। शिक्षा कर्मियों को संशोधित वेतन एक
अप्रैल
07
से दिया जा
रहा है। उसके बाद जब-जब शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता
स्वीकृत किया जाता है।
उसी दौरान शिक्षा कर्मियों को भी महंगाई भत्ता स्वीकृत किया
जाता है।
|