रोमन से हिंदी

  छत्तीसगढ़ का एकमात्र सूचना, संचार और जानकारियों का पोर्टल

छत्तीसगढ़ न्यू www.cgnews.in

 

सार-समाचार

छत्तीसगढ़

दूरभाष डायरेक्ट्री

फोटो-गैलरी

 इतिहास

 शिक्षा

कला

खनिज

व्यक्तित्व

 भूगोल

प्रौद्योगिकी

 संस्कृति

 वन

 जनजाति

राजनीति

 पत्रकारिता

 पर्यटन

 उद्योग

  समस्यायें

 प्रशासन

 कृषि

पर्यावरण

 स्वास्थ्य

 अन्यान्य

 
छत्तीसगढ़ समाचार
07/15/2010

08:40:42

    राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से रमन ने नई दिल्ली में की मुलाकात

रायपुर..नई दिल्ली 15 जुलाई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से सौजन्य मुलाकात की।

   उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की समन्वित कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस इलाके में अनुसूचित जनजातियों और अनुसूचित जातियों सहित समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

    डॉ.सिंह ने राष्ट्रपति को यह भी बताया कि बस्तर संभाग और उसके आसपास के आदिवासी इलाकों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा बस्तर डेव्हलपमेंट ग्रुप का गठन किया गया है, ताकि नक्सल प्रभावित अंचलों की जरूरतें पूरी करने और विकास कार्य कराने संबंधी फैसले संबंधित जिलों में ही लिये जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव अमन कुमार सिंह, आवासीय आयुक्त ऋचा शर्मा और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी विक्रम सिसोदिया भी उपस्थित थे।

 

 

 


।। हम हिंदी से है, हिंदी हमसे है ।।


मुख्यपृष्ठ   हमारे बारे में आपके सुझाव विज्ञापन दें   संपर्क वेब डिजायन