|
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज

रायपुर 15 जुलाई।छत्तीसगढ़ के रायपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक
मजिस्टेट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू.पूर्व
मंत्री भूपेश बघेल समेत पांच लोगो के खिलाफ जान से मारने की
धमकी देने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
न्यायालय ने यह आदेश अभनपुर के मानिकचौरी निवासी तीन लोगो
द्वारा दायर निजी परिवाद पर दिया।इन लोगो ने पुलिस के पास
शिकायत कर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया था लेकिन पुलिस ने
जब उनकी शिकायत पर कोई कदम नही उठाया तो उन्होने न्यायालय में
वाद दायर किया।परिवाद के अनुसार श्री साहू एवं अन्य गत वर्ष
मानिकचौरी में छविराम साहू के आत्महत्या के बाद गए थे जहां
उन्होने इन तीनो को जान से मारने की धमकी दी।
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्टेट दीपा कटारे ने प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू.पूर्व मंत्री भूपेश बघेल समेत
पांच लोगो के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज
करने का आदेश दिया । |