|
नक्सलियों ने बस्तर में थाने समेत कई जगहों पर की फायरिंग
रायपुर/दंतेवाड़ा 13 जुलाई।नक्सलियों द्वारा आज रात फिर
दंतेवाड़ा इलाके में लगभग आधा दर्जन स्थानों कर फायरिंग की जा
रही है।
बस्तर से मिली खबरों के अनुसार नक्सलियों ने
भेज्जी,एर्राबोर,मड़ईगुड़ा में तथा सलवा जुडूम शिविरों पर हमला
किया।सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की जा रही
है।नक्सलियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर विस्फोट किए जाने
की खबरे मिल रही है।
अभी तक कहीं से जनहानि की खबर नही है।इस घटना के बाद पूरे
इलाके में सुरक्षा बलों को एलर्ट कर दिया गया है। |