रोमन से हिंदी

  छत्तीसगढ़ का एकमात्र सूचना, संचार और जानकारियों का पोर्टल

छत्तीसगढ़ न्यू www.cgnews.in

 

सार-समाचार

छत्तीसगढ़

दूरभाष डायरेक्ट्री

फोटो-गैलरी

 इतिहास

 शिक्षा

कला

खनिज

व्यक्तित्व

 भूगोल

प्रौद्योगिकी

 संस्कृति

 वन

 जनजाति

राजनीति

 पत्रकारिता

 पर्यटन

 उद्योग

  समस्यायें

 प्रशासन

 कृषि

पर्यावरण

 स्वास्थ्य

 अन्यान्य

 
छत्तीसगढ़ समाचार
07/13/2010

13:32:26

     आस्था एवं श्रध्दा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

रायपुर 13 जुलाई।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने रायपुर की श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होकर छेरा-पहरा की रस्म पूरी की।

   पूरी धार्मिक आस्था एवं भक्ति-भावना से ओत-प्रोत इस रथयात्रा में शामिल राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने पारम्परिक वेश-भूषा धारण कर जगन्नाथ मंदिर से रथ तक मार्ग में सोने की झाडू से बुहारी लगाकर छेरा-पहरा की रस्म पूरी की।विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुस्मिता दत्त, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह, संस्कृति एवं शालेय शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

     प्रथम महिला श्रीमती सुस्मिता दत्त एवं मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती वीणा सिंह सहित कृषि मंत्री श्री साहू ने भगवान श्री जगन्नाथ जी के मार्ग में पवित्र जल का झिड़काव किया। मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, भगवान श्री जगन्नाथ जी के प्रतीक को मंदिर से रथ स्थल तक लेकर आये। परम्परागत विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ जी नंदीघोष रथ पर, उनके भाई बलभद्र तालध्वज रथ एवं बहन सुभद्रा देवदलन रथ पर सवार हुईं।

   रथ यात्रा के पहले मंदिर परिसर में राज्यपाल श्री शेखर दत्त एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुस्मिता दत्त, विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने पूजा-अर्चना पश्चात हवन कुंड में पूर्णाहुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों एवं श्रध्दालुओं ने भजन कीर्तन कर वातावरण को और अधिक भक्तिमय बनाया। इससे पहले श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा ने राज्यपाल श्री दत्त का मंदिर परिसर में पहुंचने पर स्वागत किया।

  राजधानी में इसके अलावा कई स्थानो से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने हिस्सा लिया।

 

 


।। हम हिंदी से है, हिंदी हमसे है ।।


मुख्यपृष्ठ   हमारे बारे में आपके सुझाव विज्ञापन दें   संपर्क वेब डिजायन