|
जिंदल ग्रुप की
नालवा स्टील को
मिला
विशेष प्रशस्ति पत्र

रायपुर
19
जुलाई।नवीन
जिंदल के स्वामित्व वाली छत्तीसगढ़
के रायगढ़
स्थित
नालवा स्टील एंड पावर लिमिटेड को
देश के
पूर्व मुख्य
न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति पी.एन. भगवती,की
अध्यक्षता वाली गोल्डन पीकॉक
ज्यूरी
द्वारा वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन पीकॉक एन्वायरन्मेंट
मैनेजमेंट अवार्ड हेतु विशेष प्रशस्ति-पत्र के लिए चुना गया
है।
नवीन
जिंदल के स्वामित्व वाली एक दूसरी कंपनी जिंदल स्टील एंड पावल
लि.
(JSPL)
को एसोचैम
द्वारा उसके कार्पोरेट सामाजिक दायित्व
(CSR)
को सम्मानित
करते हुए एक अवार्ड प्रदान किए जाने के लगभग साथ-साथ हुआ है।
कम्पनी की विज्ञप्ति के अनुसार आगामी
30
जुलाई को
नेशनल लाइब्रेरी क्लब,
लंदन में गोल्डन पीकॉक द्वारा आयोजित वैश्विक सम्मेलन के विदाई
समारोह के दौरान आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान सांसदों,
विधिवेत्ताओं,
प्रतिष्ठित व्यावसायिक एवं जन नेताओं और दीर्घकालिकता
विशेषज्ञों की मौजूदगी में यह विशेष प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया
जाएगा।
इस
बार प्रतियोगिता अत्यंत कठिन थी लेकिन अवार्ड के आयोजकों ने
नालवा स्टील एंड पावर के प्रदर्शन को
'असाधारण'
करार दिया है। यह इस
''विशेष
प्रशस्ति-पत्र''
को
विशेष रूप से प्रतिष्ठित बनाता है।
1991
में
स्थापित
किए
गए
गोल्डन
पीकॉम
अवार्ड
अपनी
स्वतंत्रता,
सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के कारण पूरी दुनिया में कार्पोरेट
उत्कृष्टता के मानदंड माने जाते हैं। यह अवार्ड सालाना रूप से
प्रदान किये जाते हैं और हमारे व्यवसाय के प्रत्येक क्षेत्र
में संपूर्ण सुधार को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किए गए
हैं।
नालवा स्टील
एंड पावर एक राष्ट्रीय एकीकृत इस्पात निर्माता कंपनी है जो ह
स्पंज आयन,
बिलेट्स,
वायर रॉड
का निर्माण करती है और अपनी कैप्टिव आवश्यकता को पूरा करने के
लिए खुद अपना बिजली उत्पादन करती है।
|