रोमन से हिंदी

  छत्तीसगढ़ का एकमात्र सूचना, संचार और जानकारियों का पोर्टल

छत्तीसगढ़ न्यू www.cgnews.in

 

सार-समाचार

छत्तीसगढ़

दूरभाष डायरेक्ट्री

फोटो-गैलरी

 इतिहास

 शिक्षा

कला

खनिज

व्यक्तित्व

 भूगोल

प्रौद्योगिकी

 संस्कृति

 वन

 जनजाति

राजनीति

 पत्रकारिता

 पर्यटन

 उद्योग

  समस्यायें

 प्रशासन

 कृषि

पर्यावरण

 स्वास्थ्य

 अन्यान्य

 
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य समाचार
07/27/2010

12:40:30

   एड्स के प्रति जागरूकता लाने  रेड रिबिन एक्सप्रेस पहुंची छत्तीसगढ़

रायपुर 27 जुलाई। एच.आई.वी.एड्स के प्रति आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए रेड रिबिन एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ पहुंच गयी है।

  पिछले वर्ष यह ट्रेन एक दिसम्बर  को नई दिल्ली से रवाना होकर विभिन्न राज्यों का भ्रमण करके छत्तीसगढ़ के चांपा रेलवे स्टेशन पर कल पहुंची। एच.आई.वी, एड्स की भयावता और उससे बचाव की विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शनी के माध्यम से इस ट्रेन में दिखाया गया है।

  इस ट्रेन में कुल आठ कोच है, जिसमें एच.आई.वी., एड्स से संबंधित विभिन्न पक्षों को सरल और रूचिकर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। ट्रेन के सभी कोच वातानुकूलित है और इसमें एड्स की जानकारी के अलावा क्षय रोग,एच.1, एन.-1, मलेरिया, प्रजनन, स्वास्थ्य और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। ट्रेन में एच.आई.वी. जांच और पीड़ितों की काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए चार काउंसलर और तकनीशियनों को तैनात किया गया है। ट्रेन के पहले कोच में एच.आई.वी. और एड्स की जानकारी दी गई है। इस कोच में एक बड़ा थ्री-डी टच स्क्रीन लगाया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति एच.आई.वी. एड्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

   रेड रिबिन एक्सप्रेस चांपा रेल्वे स्टेशन के अलावा रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन में भी रूकेगी। यह एक्सप्रेस 29 जुलाई को रायपुर, 31 जुलाई को दुर्ग और 3 अगस्त को राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन पहुंचेगी।

   

                

 

।। हम हिंदी से है, हिंदी हमसे है ।।


मुख्यपृष्ठ   हमारे बारे में आपके सुझाव विज्ञापन दें   संपर्क वेब डिजायन