|
छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा संचालक डा.आदिले निलम्बित
रायपुर
24 जुलाई।काफी लम्बी जद्दोजेहद के बाद छत्तीसगढ़ के चिकित्सा
शिक्षा संचालक डा.एस.एल.आदिले को आखिरकार निलम्बित कर दिया गया
है।
श्री आदिले पर फर्जी कागजात के जरिए अपनी पुत्री समेत दो
छात्राओं के जगदलपुर मेडिकल कालेज में अखिल भारतीय कोटे में
एम.बी.बी.एस में प्रवेश दिलवाने तथा चिकित्सकों की भर्ती समेत
कई अनियमितताओं के आरोप रहे है।काफी समय से डा.आदिले पर
कार्रवाई की तलवार लटक रही थी।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार आदिले के निलम्बन की
कार्रवाई चिकित्सकों की भर्ती समेत दूसरी अनियमितताओं के आरोप
में की गयी है। एम.बी.बी.एस में प्रवेश दिलवाने सम्बन्धी मामला
अभी विचाराधीन है।
|