Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

विकास योजनाओं से बदल रही गांवों की तस्वीर-रमन

समाचार - विकास

रायपुर20फरवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने कहा है कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए अब राज्य के दूर-दराज पहाड़ी इलाकों और वन क्षेत्रों के गांवों की भी तस्वीर बदलने लगी है।

     डॉ.सिंह आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला स्थित ग्राम रेंगाखार में लगभग तीन करोड़ 30लाख रूपए की लागत वाले विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने के बाद किसानों के एक विशाल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होने कहा कि  शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।इसके फलस्वरूप ऐसे पिछड़े इलाके भी तेजी से विकास की मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए लगभग एक करोड़ 20 लाख रूपए की लागत वाले अनेक निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन कर उनका शिलान्यास किया।उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को उन्नत कृषि यंत्र,सिंचाई पम्प इत्यादि का वितरण करते हुए 34नि:शक्तजनों को तिपहिया साइकिल प्रदान कर अपनी शुभकामनाएं दी।

   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोकसेवा गारंटी अधिनियम लागू कर दिया है।इसके तहत आम जनता से जुड़े 20 विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए समय-सीमा तय कर दी गई है।अधिनियम के तहत राजस्व विभाग के जरिए किसानों को नक्शा, खसरा और खतौनी समय पर मिलने की गारंटी दी गई है।उनके नामांतरण के आवेदनों का निराकरण भी समय-सीमा में किया जाएगा।इस अधिनियम के तहत अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति प्राप्त करने और जाति प्रमाण पत्र आदि समय-सीमा में प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

 

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1