Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

जनदर्शन में 63 लाख रूपए के निर्माण कार्य स्वीकृत

समाचार - विकास

रायपुर 24नवम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने आज साप्ताहिक कार्यक्रम 'जनदर्शन' में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों के आग्रह पर 63 लाख रूपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यों को मंजूरी प्रदान की।
 
    स्वीकृत इन कार्यों में सीमेंट कांक्रीट सड़क और सामुदायिक भवन शामिल है।इस दौरान अनेक जरूरतमंद मरीजों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इलाज के लिए सहायता का आग्रह किया।ऐसे 48 मरीजों को नि:शुल्क इलाज के लिए राजधानी रायपुर स्थित अम्बेडकर अस्पताल भेजा गया है, वहीं चार मरीजों के प्रकरण संजीवनी कोष योजना के तहत तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।
 
   मुख्यमंत्री से इस दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष हरपाल सिंह भामरा के नेतृत्व में मुलाकात कर बिलासपुर से चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस का विस्तार प्रसिध्द तीर्थ स्थल अमृतसर तक करने और बिलासपुर या रायपुर से अमृतसर तक एक नयी गरीब रथ एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री से पहल करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।
 
   राजधानी रिक्शा चालक कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष पुनीत प्रधान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अगले माह आयोजित किए जा रहे समिति के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया जबकि रायगढ़ जिले की बरमकेला नगर पंचायत के एलडरमैन नागेन्द्र नायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बरमकेला में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत बन रहे अतिरिक्त भवन की गुणवत्ता का परीक्षण करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कलेक्टर रायगढ़ को इस निर्माण कार्य की जांच करने के निर्देश जारी किए।

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1