Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

खनन उद्योगों में गंभीरता से हो पर्यावरण नियमों का पालन-मुख्य सचिव

समाचार - पर्यावरण

रायपुर 18नवम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव पी. जॉय उम्मेन ने कहा है कि उद्योगों को अपने कार्य क्षेत्र के स्थानीय पर्यावरण की सुरक्षा और स्थानीय जनता की बेहतरी के लिए भी काम करना चाहिए।
 
   श्री उम्मेन आज यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.टी.) रायपुर और इंडियन माइनिंग और इंजीनियरिंग जर्नल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।यह संगोष्ठी टिकाऊ विकास के लिए खनन तकनीक विषय पर आयोजित की गयी है।इसका आयोजन इंडियन माइनिंग और इंजीनियरिंग जर्नल के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में किया गया है।इस अवसर पर अनेक प्रदेशों के खनन विशेषज्ञ, उद्योगों के संचालक भी उपस्थित थे।
 
   उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में खनन उद्योगों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।खनन उद्योगों सहित अन्य उद्योगों को भी अपने उद्योगों के विकास के साथ-साथ उनमें पर्यावरण नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए।श्री उम्मेन ने उद्योगपतियों को स्थानीय पर्यावरण की सुरक्षा और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कार्य योजना बनाकर उस पर अमल करने का भी सुझाव दिया।  
 
   श्री उम्मेन ने कहा कि उद्योगों को स्थानीय बेरोजगारों के हित में मानव संसाधन के प्रशिक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए।उन्हें खनन आधारित उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की भी व्यवस्था करनी चाहिए।श्री उम्मेन ने कहा कि खनन उद्योगों को खदानों के बंद होने पर क्लोजर प्लान भी बनाना चाहिए,जिससे उस क्षेत्र का पुनर्वास हो सके।संगोष्ठी के शुभारंभ सत्र को प्रोफेसर ए.के. घोष विशेषज्ञ खनन इंडियन स्कूल आफ माइनिंग, सी.एस.गुंडेवार इंडियन ब्यूरो आफ माइन्स,डॉ मनोज प्रधान ने भी संबोधित किया। 


टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1