Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

आज पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण

समाचार - स्वास्थ्य

रायपुर 18फरवरी।राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण कल 19 फरवरी  को शुरू हो रहा है।

   इस चरण में छत्तीसगढ़ के शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग 37 लाख बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा जिला प्रशासन, विभिन्न विभाग के कर्मचारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है।इस पूरे अभियान में विभिन्न विभागों के 80हजार कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।

   स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अमर अग्रवाल ने आज यहां बताया कि पहले चरण के पहले दिन 19 फरवरी को 90 प्रतिशत बच्चों को पोलियो बूथ में पोलियो का ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर टीकाकरण दलों द्वारा पोलियो की खुराक दी जाएगी।

   उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस अभियान के लिए 22 हजार 636 पल्स पोलियो टीकाकरण केन्द्रों की स्थापना की गई है।इसके अलावा बस स्टैंड,रेल्वे स्टेशन,टोल टैक्स नाकों में भी टीकाकरण दलों की तैनाती की गई है।इन स्थानों पर टीकाकरण दलों की डयूटी पारियों में लगाई गई है,ताकि कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप्स लेने से न चूके। इसके अलावा दुर्गम और पहुंचविहीन इलाकों में भी टीकाकरण केन्द्रों की स्थापना की गई है।

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1