छत्तीसगढ़ में हथकरघा बुनकरों के लिए आर्थिक पैकेज
रायपुर 01फरवरी।छत्तीसगढ़ में हथकरघा उद्योग से जुड़े हजारों बुनकर परिवारों के समन्वित विकास के लिए वित्तीय पैकेज शुरू किया गया है।
विभागीय अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हथकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों के विकास के लिए वित्तीय पैकेज के लिए नाबार्ड को नोडल बनाया गया है।इस वित्तीय पैकेज के तहत शीर्ष बुनकर समितियों, प्राथमिक बुनकर समितियों, व्यक्तिगत बुनकर, स्व-सहायता समूह, मास्टर बुनकरों के 31 मार्च 2010 की स्थिति में बकाया ऋण के मूलधन राशि का सौ प्रतिशत एवं ब्याज का 25 प्रतिशत जिसमें केन्द्र द्वारा 90 प्रतिशत एवं राज्य द्वारा 10प्रतिशत वहन किया जावेगा। ब्याज का शेष 50 प्रतिशत दंड ब्याज का सौ प्रतिशत ऋणदाता बैंक द्वारा माफ किये जाने के शर्त पर देय होगा।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत व्यक्तिगत बुनकरों के लिए ऋण माफी की सीमा मूल एवं ब्याज अधिकतम 50 हजार रूपए होगा। इसमें अधिक राशि होने पर संबंधित बुनकर द्वारा राशि बैंक में जमा करने पर उक्त योजना का लाभ मिलेगा।योजना के तहत लाभान्वितों को ऋण माफी की सहायता तभी उपलब्ध होगी जब बैंक द्वारा उन्हें नवीन ऋण देने हेतु सहमति प्रदान की जाएगी। नवीन ऋण प्राप्त होने पर आगामी तीन वर्षों के लिए तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान नाबार्ड द्वारा देय होगा।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले बुनकर सहकारी समिति 31 मार्च 2010 की स्थिति में कार्यशील होना चाहिए।

बाज़ार
मौसम का हाल
फोटो गैलरी
नया आलेख
-
कार्टून पर विवाद कितना जायज ? - डा.संजय शुक्ला गत सप्ताह संसद के दोनों सदनों...
-
यहीं हाल रहा तो राहुल जी,हार जाएंगे चुनाव-राज खन्ना विधान सभा चुनाव में शेष उत्तर...
-
एलेक्स की रिहाई नई सुबह की आस-डा.संजय शुक्ला सुकमा कलेक्टर एलेक्स पाल...
-
आधुनिक भारत के शिल्पी हों शोषणमुक्त-डा.संजय शुक्ला ‘‘1 मई विश्व मजदूर दिवस पर...
-
लाल आतंक पर मानवाधिकार संगठनों का मौन-डा.संजय शुक्ला माओवादियों द्वारा छत्तीसगढ़...
-
ग्राम सुराज अभियान बना सबजन सुखाय का माध्यम-सुखदेव कोरेटी एक बार फिर बहुजन हिताय, बहुजन...
-
बाबागीरी का पाखंड,आध्यात्मिक बाबा बने उद्योगपति-डा.दिनेश मिश्रा पिछले कुछ वर्षो से देश भर...
-
सामाजिक उत्तरदायित्व से विमुख होता उद्योग जगत-डा.संजय शुक्ला औद्योगिक विकास का असली मकसद...
- 1
- 2
- 3