शिवरात्रि पर भक्तों की मन्दिरों में उमड़ी भीड़
रायपुर 20फरवरी।शिवरात्रि पर राजधानी रायपुर समेत राज्य भर में मन्दिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
महाशिवरात्रि के मौके पर आज राजधानी के बूढ़ेश्वर मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही।अखंड रामायण,शिव महापुराण से रचे बसे शिवालयों में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया।बूढ़ेश्वर मंदिर में आज शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ के मद्देनजर मंदिर में व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात किए गए हैं।
इस बार 25 सालों के बाद सोमवार को महाशिवरात्रि के संयोग के कारण आज श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी पड़ी।बूढ़ापारा श्री गणेश शिव मंदिर में शिव अभिषेक का सिलसिला निरंतर जारी रहा। कटोरा तालाब योगेश्वर मंदिर में शिव भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा।शहर में अलग-अलग जगह स्थित शिवालयों में आकर्षक साज-सज्जा की गई।
पसन्द के रूप में दर्ज करें
पुस्तचिन्ह
इसे ई-मेल करें
हीट्स: 20
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी लिखें
बाज़ार
मौसम का हाल
फोटो गैलरी
नया आलेख
-
कार्टून पर विवाद कितना जायज ? - डा.संजय शुक्ला गत सप्ताह संसद के दोनों सदनों...
-
यहीं हाल रहा तो राहुल जी,हार जाएंगे चुनाव-राज खन्ना विधान सभा चुनाव में शेष उत्तर...
-
एलेक्स की रिहाई नई सुबह की आस-डा.संजय शुक्ला सुकमा कलेक्टर एलेक्स पाल...
-
आधुनिक भारत के शिल्पी हों शोषणमुक्त-डा.संजय शुक्ला ‘‘1 मई विश्व मजदूर दिवस पर...
-
लाल आतंक पर मानवाधिकार संगठनों का मौन-डा.संजय शुक्ला माओवादियों द्वारा छत्तीसगढ़...
-
ग्राम सुराज अभियान बना सबजन सुखाय का माध्यम-सुखदेव कोरेटी एक बार फिर बहुजन हिताय, बहुजन...
-
बाबागीरी का पाखंड,आध्यात्मिक बाबा बने उद्योगपति-डा.दिनेश मिश्रा पिछले कुछ वर्षो से देश भर...
-
सामाजिक उत्तरदायित्व से विमुख होता उद्योग जगत-डा.संजय शुक्ला औद्योगिक विकास का असली मकसद...
- 1
- 2
- 3