सामाजिक समरसता छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत-रमन
रायपुर 28नवम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा है कि विभिन्न समाजों के बीच अद्भुत एकता, समरसता और तालमेल छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है।
डॉ.सिंह ने कल रात अपने निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष डॉ.सोमनाथ यादव के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों से चर्चा कर रहे थे।समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और आयोग गठन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।डॉ.सिंह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग में युवा लोगों की अच्छी टीम बनी है।उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोग समाज के पिछड़े तबके के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ का फायदा दिलाने में सेतु की तरह कार्य करेगा।
उन्होंने बताया कि समाज के पिछड़े और कमजोर लोगों की आर्थिक-सामाजिक तरक्की के लिए राज्य शासन द्वारा एक सौ से अधिक योजनाएं चलाई जाती है। इन योजनाओं की जानकारी और इनके लाभ उठाने के तरीके का जरूरतमंद लोगों के बीच अच्छी तरह प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। डॉ. सिंह ने आयोग को इस दिशा में अपनी भूमिका निभाने का आव्हान भी किया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सर्वश्री छत्तरसिंह नायक, प्रहलाद रजक और भुनेश्वर सिंह केसर सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आये बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग के लोग उपस्थित थे।

बाज़ार
मौसम का हाल
फोटो गैलरी
नया आलेख
-
कार्टून पर विवाद कितना जायज ? - डा.संजय शुक्ला गत सप्ताह संसद के दोनों सदनों...
-
यहीं हाल रहा तो राहुल जी,हार जाएंगे चुनाव-राज खन्ना विधान सभा चुनाव में शेष उत्तर...
-
एलेक्स की रिहाई नई सुबह की आस-डा.संजय शुक्ला सुकमा कलेक्टर एलेक्स पाल...
-
आधुनिक भारत के शिल्पी हों शोषणमुक्त-डा.संजय शुक्ला ‘‘1 मई विश्व मजदूर दिवस पर...
-
लाल आतंक पर मानवाधिकार संगठनों का मौन-डा.संजय शुक्ला माओवादियों द्वारा छत्तीसगढ़...
-
ग्राम सुराज अभियान बना सबजन सुखाय का माध्यम-सुखदेव कोरेटी एक बार फिर बहुजन हिताय, बहुजन...
-
बाबागीरी का पाखंड,आध्यात्मिक बाबा बने उद्योगपति-डा.दिनेश मिश्रा पिछले कुछ वर्षो से देश भर...
-
सामाजिक उत्तरदायित्व से विमुख होता उद्योग जगत-डा.संजय शुक्ला औद्योगिक विकास का असली मकसद...
- 1
- 2
- 3