चिमनी कांड की जांच कर रहे बख्शी आयोग का कार्यकाल बढ़ा
रायपुर 15जनवरी।छत्तीसगढ़ सरकार ने बालको चिमनी हादसे की जांच कर रहे बख्शी आयोग का कार्यकाल एक बार फिर तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है।
सरकारी सूत्रों ने आज यहां बताया कि आयोग का कार्यकाल गत 12 जनवरी तक ही था,इस कारण इसका कार्यकाल फिर तीन माह के लिए बढाया गया है।बालको प्लांट में चिमनी निर्माण के दौरान गिर जाने से 40से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी जिसके बाद राज्य सरकार इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे।
जिला सत्र न्यायाधीश संदीप बख्शी की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग को छह माह के भीतर रिपोर्ट देनी थी,लेकिन इसका कार्यकाल कई बार तीन तीन महीनों बढ़ाया जा चुका है।इस बीच बालको प्रबन्धन द्वारा जांच आयोग की रिपोर्ट को रूकवाने के लिए कानूनी दांवपेच शुरू करने की खबरे है।
इस बीच उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में आरोपी तीनो चीनी इंजीनियरों को चीन जाने की अनुमति दे दी है।खबरों के मुताबिक चीनी वाणिज्यिक दूतावास के इस लिखित आश्वासन के बाद उन्हे जाने की अनुमति दी गई है कि वह न्यायालीन प्रक्रिया में जरूरत पर मौजूद होंगे।

बाज़ार
मौसम का हाल
फोटो गैलरी
नया आलेख
-
कार्टून पर विवाद कितना जायज ? - डा.संजय शुक्ला गत सप्ताह संसद के दोनों सदनों...
-
यहीं हाल रहा तो राहुल जी,हार जाएंगे चुनाव-राज खन्ना विधान सभा चुनाव में शेष उत्तर...
-
एलेक्स की रिहाई नई सुबह की आस-डा.संजय शुक्ला सुकमा कलेक्टर एलेक्स पाल...
-
आधुनिक भारत के शिल्पी हों शोषणमुक्त-डा.संजय शुक्ला ‘‘1 मई विश्व मजदूर दिवस पर...
-
लाल आतंक पर मानवाधिकार संगठनों का मौन-डा.संजय शुक्ला माओवादियों द्वारा छत्तीसगढ़...
-
ग्राम सुराज अभियान बना सबजन सुखाय का माध्यम-सुखदेव कोरेटी एक बार फिर बहुजन हिताय, बहुजन...
-
बाबागीरी का पाखंड,आध्यात्मिक बाबा बने उद्योगपति-डा.दिनेश मिश्रा पिछले कुछ वर्षो से देश भर...
-
सामाजिक उत्तरदायित्व से विमुख होता उद्योग जगत-डा.संजय शुक्ला औद्योगिक विकास का असली मकसद...
- 1
- 2
- 3