छत्तीसगढ़ में कल शुरू होगा तीन दिवसीय 'बारसूर महोत्सव'
रायपुर 13जनवरी।छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के ऐतिहासिक और पुरातात्विक वैभव के लिए प्रसिध्द बारसूर में तीन दिवसीय महोत्सव कल 14 जनवरी से शुरू हो रहा है।
प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री कल 14जनवरी को बारसूर के ऐतिहासिक बत्तीसा मंदिर परिसर में 'बारसूर महोत्सव'का शुभारंभ करेंगे। बारसूर महोत्सव का समापन समारोह 16जनवरी को आयोजित किया जाएगा।मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बारसूर का इतिहास एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है, जहां ग्यारहवीं शताब्दी या उससे भी पहले निर्मित गणेश प्रतिमा को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी गणेश मूर्ति के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह 147तालाबों सहित मंदिरों के शहर के रूप में भी इतिहास में प्रसिध्द है।बारसूर के बत्तीसा मंदिर का निर्माण सन् 1030ईसवी में तत्कालीन नागवंशी नरेश सोमेश्वर देव की रानी ने करवाया था। यह मंदिर 32पाषाण स्तंभों पर निर्मित है,जहां दो शिवालय भी हैं।बारसूर में गणेश प्रतिमा और बत्तीसा मंदिर सहित मामा-भांजा के मंदिर और कुछ अन्य पुरातात्विक स्मारकों का संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

बाज़ार
मौसम का हाल
फोटो गैलरी
नया आलेख
-
कार्टून पर विवाद कितना जायज ? - डा.संजय शुक्ला गत सप्ताह संसद के दोनों सदनों...
-
यहीं हाल रहा तो राहुल जी,हार जाएंगे चुनाव-राज खन्ना विधान सभा चुनाव में शेष उत्तर...
-
एलेक्स की रिहाई नई सुबह की आस-डा.संजय शुक्ला सुकमा कलेक्टर एलेक्स पाल...
-
आधुनिक भारत के शिल्पी हों शोषणमुक्त-डा.संजय शुक्ला ‘‘1 मई विश्व मजदूर दिवस पर...
-
लाल आतंक पर मानवाधिकार संगठनों का मौन-डा.संजय शुक्ला माओवादियों द्वारा छत्तीसगढ़...
-
ग्राम सुराज अभियान बना सबजन सुखाय का माध्यम-सुखदेव कोरेटी एक बार फिर बहुजन हिताय, बहुजन...
-
बाबागीरी का पाखंड,आध्यात्मिक बाबा बने उद्योगपति-डा.दिनेश मिश्रा पिछले कुछ वर्षो से देश भर...
-
सामाजिक उत्तरदायित्व से विमुख होता उद्योग जगत-डा.संजय शुक्ला औद्योगिक विकास का असली मकसद...
- 1
- 2
- 3