Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मोटल छह माह में होगे शुरू

समाचार - पर्यटन

रायपुर 22फरवरी।छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधानसभा में पर्यटन मंडल के सभी 32 मोटलों का निर्माण कार्य पूरा करने तथा इनके शुरू करने का ऐलान किया।  

    श्री अग्रवाल ने प्रश्नोत्तर काल में कांग्रेस सदस्य डॉ.रेणु जोगी के प्रश्नों के जवाब में कहा कि बताया कि प्रदेश में पर्यटकों के लिए 32 मोटल बनाए गए हैं।सभी मोटलों को निजी हाथों में देकर उनमें 6 माह के भीतर सभी सुविधाएं विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाइवे के किनारे मोटल बनाने के लिए कहा था इसलिए उनका निर्माण उनके दिशानिर्देश के अनुसार कार्य हुआ।उन्होंने यह भी कहा कि मोटल का निर्माण और जगह का चयन पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।

    डा.जोगी ने आमाडोब और कबीर चबूतरा के मोटलों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि एक मोटल अभी तक बन रहा है जबकि आमाडोब में 1 करोड़ 85 लाख का मोटल बना है जिसमें सिर्फ 92 पर्यटक रूकने की जानकारी दी गई है।वहां न लाइट है न नल है।उन्होने कहा कि ज्यादातर मोटल गलत स्थानों पर बनाए गए हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि ऐसे स्थानों पर मोटल बनाए गए हैं जहां कोई भी व्यक्ति लेने तैयार नहीं होगा।इसके लिए लोगों को रियायते देकर ऐसे मोटलों को लेने के लिए उन्हे तैयार किया जाना चाहिए।श्री अग्रवाल ने पूरक प्रश्नों के उत्तर में कहा कि पर्यटन स्थल एक दो दिन में विकसित नहीं होते।

 

 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1