Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

छत्तीसगढ़ में दो सड़क दुर्घटनाओं में आठ मरे

समाचार - दुर्घटना

रायपुर/जशपुर 11फरवरी।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगो की मौत हो गई।

     पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के चराईडांड के पास एक मेटाडोर 407 वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने पर पांच यात्रियों की मृत्यु हो गयी, जबकि लगभग 35 लोग घायल हुए।दूसरी घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के ही अन्तर्गत विकासखण्ड मुख्यालय दुलदुला के नजदीक डीपाटोली में हुई।इसमें एक पिकअप वेन में सवार तीन यात्रियों की मृत्यु हो गयी और लगभग 25घायल हुए।इनमें से 15घायलों का इलाज दुलदुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया।

    कलेक्टर जशपुर अंकित आनंद ने बताया कि दोनों हादसों के घायलों को इलाज के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनसहयोग और आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा से कुनकुरी के होलीक्रास अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्होने बताया कि इन सड़क हादसों में मृतकों के परिजनों को 25हजार रूपए की सहायता दी जाएगी जबकि गंभीर घायलों को दस-दस हजार रूपए की मदद मिलेगी।

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1