Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

छत्तीसगढ़ में ट्रेन की चपेट में आकर 12 मरे,कई घायल

समाचार - दुर्घटना

रायपुर/बिलासपुर 22अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के तारबाहर इलाके में आज रेलवे फाटक को पार करते समय ट्रेन की चपेट मे आने से 12 लोगो की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए।

  रेलवे सूत्रों एवं राजकीय रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर बिलासपुर रेल खंड पर स्थित तारबाहर इलाके में आज देर शाम बंद रेलवे फाटक को पार करने के लिए बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े थे उसी समय ट्रैक पर ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आकर 10 लोगो की मौके पर जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

  सूत्रों के अनुसार फाटक पर अलग अलग ट्रैक पर ट्रेने आ रही थी जिसके कारण लोग तीसरे ट्रैक पर खड़े हो गए लेकिन इसी बीच तीसरी लाईन पर भी ट्रेन आ गई जिसके कारण सभी उसके चपेट में आ गए।घटना को बाद आक्रोशित लोगो का गुस्सा फूट पड़ा।लोगो ने 10 से अधिक सरकारी वाहनों को आग लगा दिया।उत्तेजित लोगो को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। 

  दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है और ऐसी आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।घटना स्थल पर रेलवे तथा प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए है और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे है।लोगो में भारी आक्रोश के चलते फिलहाल अभी रेल यातायात रोक दिया गया है।

  रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।रेल मंत्री में घटना में मृत लोगो के परिजनों के लिए एक एक लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रूपए के मुआवजे की घोषणा की है। 

  मुख्यमंत्री डा.सिंह ने हादसे में मृतकों के परिवारों के लिए पचास-पचास हजार रूपए और घायलों के लिए बीस-बीस हजार रूपए की सहायता का ऐलान किया है।यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।


 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1