Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

छत्तीसगढ़ चैम्बर आफ कामर्स पर सुन्दरानी पैनल का कब्जा

समाचार - चुनाव

रायपुर 09जनवरी।छत्तीसगढ़ चैम्बर आफ कामर्स के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कांटे की टक्कर में श्रीचन्द सुन्दरानी पैनल ने कब्जा कर लिया।

    चैम्बर के कल हुए चुनाव तथा देर रात्रि तक चली मतगणना में अध्यक्ष के पद पर जहां श्रीचन्द सुन्दरानी ने पूरनलाल अग्रवाल को 23 मतों से पराजित कर कब्जा किया,वहीं इसी पैनल के जितेन्द्र बरलोटा ने महामंत्री पद पर ललित जयसिंह को शिकस्त देकर कब्जा किया। कोषाध्यक्ष के पद पर भी इसी पैनल ने कब्जा किया।इस पद पर यू.एन.अग्रवाल ने अर्जुनदास ओचवानी को मात दी।

    लगभग 12 वर्षों बाद चैम्बर में चुनाव हुए,अन्यथा आम सहमति के जरिए ही पदाधिकारी चुन लिए जाते थे।यह चुनाव लम्बे समय से चैम्बर पर कब्जा जमाए गुट में पड़ी फूट के कारण हुए और इस कदर जोर आजमाइश हुई कि विधानसभा चुनाव जैसी स्थिति बन गयी।सत्तारूढ़ भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने भी अप्रत्यक्ष रूप से इसमें रूचि ली।

   

    चुनाव में हिस्सा लेने के लिए राज्यभर से व्यापारी पहुंचे और मतदान में हिस्सा लिया।उन्हे इस बार चुनाव होने से थोड़ा खुशी थी कि प्रत्याशियों ने उन्हे याद किया अन्यथा राजधानी के लोग ही सब तय कर लेते थे।इस चुनाव में चैम्बर में इतनी कटुता फैल चुकी है अपनी एकजुटता के लिए पहचान रखने इस संगठन में फिलहाल अब यह एक दूर की कौड़ी नजर आ रही है।

   

      

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1