Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 13 नगरीय निकायों में मतदान शुरू

समाचार - चुनाव

रायपुर 21दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के दस जिलों के 13 नगरीय निकायों में आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया।मतदान अभी तक शान्तिपूर्ण चलने की सूचना है।    

       इस चुनाव में कुल 1411 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।इनमें एक महापौर तथा पांच नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सात नगर पंचायत के अध्यक्ष कुल 13 पदों  के विरूध्द 61 उम्मीद्वार और पार्षद के कुल 303 पदों के विरूध्द 1350 उम्मीद्वार शामिल हैं।इस चुनाव में कुल 6 लाख 47 हजार 408 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।इनमें 3 लाख 41 हजार 859 पुरूष मतदाता और 3 लाख 5 हजार 549 महिला मतदाता शामिल हैं।मतदान के लिए कुल 933 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।    

       राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों के नगरीय निकायों में मतदान का समय सबेरे 8 बजे शुरू हुआ और अपरान्ह 4 बजे समाप्त हो जायेगा जबकि शेष जिलों के नगरीय निकायों में मतदान का समय सबेरे 8 बजे हुआ और वह शाम 5 बजे तक चलेगा।    

        नगरीय निकायों के चुनाव और उप चुनाव के लिए दुर्ग जिले में नगर पालिका निगम भिलाई, नगर पालिका परिषद भिलाई-चरौदा, नगर पालिका परिषद जामुल, नगर पंचायत मारो और नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के रिक्त वार्ड क्रमांक 07, रायपुर जिले में नगर पालिका परिषद बीरगांव, जिला राजनांदगांव के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद खैरागढ़, जिला बीजापुर में नगर पंचायत भैरमगढ़, नगर पंचायत भोपालपटनम् तथा नगर पंचायत बीजापुर के रिक्त वार्ड क्रमांक 12, जिला कबीरधाम के अन्तर्गत नगर पंचायत पंडरिया का रिक्त वार्ड क्रमांक 04, बस्तर (जगदलपुर) जिले के नगर पंचायत बस्तर के रिक्त वार्ड क्रमांक 12 और नगर पंचायत विश्रामपुरी, सरगुजा जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर, जिला उत्तर बस्तर (कांकेर) के अन्तर्गत नगर पंचायत नरहरपुर, जिला दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) के अन्तर्गत नगर पंचायत कोन्टा और जिला कोरिया के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा में आज मतदान हो रहा है।

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1