Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

भिलाई नगर निगम एवं तीन नगरपालिकाओं के चुनाव 21 दिसम्बर को

समाचार - चुनाव

रायपुर 18नवम्बर।छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम एवं राजधानी से सटे बीरगांव नगर पालिका के साथ ही भिलाई-चरौदा, जामुल एवं खैरागढ़ नगरपालिका के चुनाव 21 दिसम्बर होंगे।

    राज्य निर्वाचन आयुक्त पी.सी.दलेई ने आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में चुनाव की तिथियों का ऐलान किया।उन्होने बताया कि 21 दिसम्बर को ही भैरमगढ़, भोपाल पट्टनम, विश्रामपुरी, प्रेमनगर, नरहरपुर, कोंटा एवं शिवपुर चरचा नगर पंचायतों के रिक्त वार्डों का भी चुनाव कराया जायेगा।

 

     उन्होने बताया कि बस्तर क्षेत्र के इलाकों में मतदान का समय सुबह 8.00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक निर्धारित किया गया है जबकि शेष जिलों के नगरीय निकायों में निर्वाचन के लिए मतदान का समय सुबह 8.00 बजे से सांयकाल 5.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। संबंधित नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिये अध्यक्ष तथा वार्डों के पार्षद पदों हेतु नामांकन 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक दाखिल किए जायेंगे।नामांकन पत्रों की जांच 7 दिसंबर को होगी। 9 दिसंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।नगर पालिका निगमों, नगरपालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे।मतगणना 24 दिसम्बर को होगी।

 

 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1