त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव का मतदान 13 जून को
रायपुर 18मई।छत्तीसगढ़ के जनपद पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंचों के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव का मतदान 13 जून को होगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त पी.सी.दलेई द्वारा आज जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम 23 मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगा।सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को 23 मई से निर्वाचन की कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में दस पद जनपद पंचायतों सदस्यों, 64 पद सरपंचों और 1257 पद पंचों के रिक्त हैं, कुल 1331 जिनमें निर्वाचन होना है। इन पंचायत क्षेत्रों में कुल 657096 मतदाता हैं, जिनमें 325109 महिला मतदाता और 331987 पुरूष मतदाता हैं। कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर के तीन ग्राम पंचायतों फूलपुर, बिशुनपुर, कंचनपुर में तीन पद सरपंच और 38 पद पंच के लिए आम निर्वाचन होने हैं।
नाम निर्देशन पत्र 23 मई से 30 मई दोपहर तीन बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 मई को प्रात: साढ़े दस बजे से होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 02 जून को दोपहर तीन बजे तक होगी। आवश्यक होने पर 13 जून को मतदान प्रात: सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान की समाप्ति के बाद तत्काल मतगणना की जाएगी।आवश्यक होने पर खण्ड मुख्यालय पर गणना करायी जाएगी।जिन क्षेत्रों में निर्वाचन सम्पन्न होना है, वहां निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है।

बाज़ार
मौसम का हाल
फोटो गैलरी
नया आलेख
-
कार्टून पर विवाद कितना जायज ? - डा.संजय शुक्ला गत सप्ताह संसद के दोनों सदनों...
-
यहीं हाल रहा तो राहुल जी,हार जाएंगे चुनाव-राज खन्ना विधान सभा चुनाव में शेष उत्तर...
-
एलेक्स की रिहाई नई सुबह की आस-डा.संजय शुक्ला सुकमा कलेक्टर एलेक्स पाल...
-
आधुनिक भारत के शिल्पी हों शोषणमुक्त-डा.संजय शुक्ला ‘‘1 मई विश्व मजदूर दिवस पर...
-
लाल आतंक पर मानवाधिकार संगठनों का मौन-डा.संजय शुक्ला माओवादियों द्वारा छत्तीसगढ़...
-
ग्राम सुराज अभियान बना सबजन सुखाय का माध्यम-सुखदेव कोरेटी एक बार फिर बहुजन हिताय, बहुजन...
-
बाबागीरी का पाखंड,आध्यात्मिक बाबा बने उद्योगपति-डा.दिनेश मिश्रा पिछले कुछ वर्षो से देश भर...
-
सामाजिक उत्तरदायित्व से विमुख होता उद्योग जगत-डा.संजय शुक्ला औद्योगिक विकास का असली मकसद...
- 1
- 2
- 3