Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

बस्तर उप चुनाव में लगभग 45प्रतिशत मतदान

समाचार - चुनाव

रायपुर/जगदलपुर 08मई।छत्तीसगढ़ के घुर नक्सल प्रभावित बस्तर संसदीय सीट के आज हुए उप चुनाव में लगभग 45 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
    राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतदान सुबह आठ बजे मे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक समाप्त हो गया।मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किए गए थे।चुनाव में 10 हजार अधिकारी कर्मचारी एवं 15 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।दंतेवाडा जिले में कुछ घटनाओ के सिवा आमतौर पर मतदान शान्तिपूर्ण रहा।दंतेवाडा में नक्सलियों की गोली से एक सुरक्षा कर्मी शहीद हो गया।
 
    इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में है पर मुख्य मुकाबला भाजपा के दिनेश कश्यप एवं कांग्रेस के कवासी लकमा के बीच है। घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा नगरीय क्षेत्रों में मतदान के प्रति लोगो का उत्साह काफी कम रहा।इसके पाछे नक्सली भय एवं तथा भीषण गर्मी अहम कारण माने जा रहे है। 
 
    क्षेत्र में सुरक्षा के काफी कड़े बन्दोबस्त किए गए थे।कुल मतदान केन्द्रों में लगभग 847 मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र थे जिनमें 10 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर मतदान दल हवाई मार्ग से पहुंचाए गए।दोनो ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार में पूरी ताकत झोंकी और मतदान के बाद दोनो ही अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल होने का दावा किया। 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1