Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

रायपुर में दिन दहाड़े 10 लाख रूपए की हुई लूट

समाचार - अपराध

रायपुर 12जनवरी।राजधानी रायपुर में आज राजकुमार कॉलेज के सामने दिनदहाड़े 10लाख रुपए दो लुटेरों ने लूट लिया और भाग गए।

     पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंडरी से जनार्दन मिश्र और एक अन्य व्यक्ति मोटर साईकिल से अनुपम गार्डन के पास स्थित एचडीएफसी बैंक 10लाख का चेक लेकर पहुंचे थे।दोनों चेक की राशि को एक बैग में भरकर दोनों मोटर साईकिल से पंडरी की ओर रवाना हुए।उसी समय ही राजकुमार कॉलेज के सामने एक मोटर साईकिल में सवार दो युवक उनके पास पहुंचे।कुछ दूर तक युवक मोटर साईकिल उनके सामानांतर चलते रहे।इसी बीच एक युवक ने जनार्दन को धक्का दिया और दूसरे ने कर्मचारी से बैग छीन लिया।घटना के बाद दोनों शहर की ओर भाग गए।

    लूट की खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद्र सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी  मौके पर पहुंच गए और लूट के शिकार लोगो से पूछताछ के बाद नाकेबंदी की गई,लेकिन लुटेरों का कोई सुराग हाथ नही लगा।भीड़ भरे रास्ते पर हुई लूट की इस वारदात से राजधानी में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए है।

 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1