Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

श्रम अधिकारी निकला दो करोड़ से अधिक का असामी

समाचार - अपराध

रायपुर/दुर्ग 06जनवरी।छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज दुर्ग के श्रम अधिकारी के ठिकानों पर छापे मारकर दो करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता लगाया है।

    ब्यूरों के सूत्रों ने बताया कि श्रम अधिकारी रणवीर कपूर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिली थीं।ब्यूरो अधिकारियों ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आज छापे की कार्रवाई शुरू की।उन्होने बताया कि भिलाई के विद्या विहार कालोनी में रणवीर कपूर ने दो हजार वर्ग फीट का एक भूखंड2002में खरीदा था।यह प्लाट उनकी पत्नी के नाम पर है।2007में उन्होंने इसमें एक दो मंजिला मकान बनवाया है।इस मकान की कीमत 50 लाख रुपया आंकी गई है।

   सूत्रों ने बताया कि भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में वर्ष 1995 में उन्होंने हाउसिंग बोर्ड से 1500 वर्ग फीट के प्लाट पर निर्मित एक एमआईजी मकान स्वयं के नाम पर खरीदा है।इस मकान की कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई है।रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर के सेक्टर 3 में एक जूनियर एचआईजी फ्लैट उन्होंने 2007 में स्वयं के नाम पर खरीदा है।इस फ्लैट की कीमत 20लाख रुपए बताई गई है।बिलासपुर के राधाकृष्ण नगर में स्वयं के नाम पर एक और मकान है।इसकी कीमत 35 लाख रुपए आंकी गई है।

    उन्होने बताया कि विद्या नगर बिलासपुर में ही 25 सौ वर्गफीट के प्लाट पर 2 हजार वर्गफीट में निर्मित दो मंजिला मकान आरोपी के पिता के नाम पर है।इस मकान की कीमत 50लाख रुपए बताई गई है।गीतांजलि नगर बिलासपुर में ढाई हजार वर्गफीट का एक प्लाट पत्नी के नाम पर है।इस प्लाट की कीमत 10लाख रुपए आंकी गई है।मकान की तलाशी में एक मारुति आल्टो कार एवं एक हीरो होंडा मोटर सायकिल मिली है।इन दोनों वाहनों की कीमत 4लाख रुपए आंकी गई है।

 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1