Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

छत्तीसगढ़ में लोहा लूटने वाले 10 सुरक्षा गार्ड गिरप्तार

समाचार - अपराध

रायपुर 11दिसंबर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हीरापुर इलाके से तिरुपति स्टील में गार्ड को बंधक बनाकर एक ट्रक लोहा लूटने वाले 10 सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। 

  पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गत पांच दिसंबर को हीरापुर स्थित तिरुपति स्टील में दो गार्डों को बंधक बनाकर और उनके साथ मारपीट कर वहां से एक ट्रक लोहा लूट लिया था।फैक्ट्री के सीसी कैमरे को तोड़ दिया गया था और वहां मौजूद गार्डों के मोबाइल बाहर फेंक दिए गए थे।पुलिस की जांच पड़ताल में यह खुलासा हुआ कि इस वारदात में वहां मौजूद गार्ड भी शामिल थे।सभी गार्डों ने मिलकर डकैती की योजना बनाई थी। 

  पुलिस ने उन दोनों गार्डों को भी गिरफ्तार कर लिया जिन्होने पुलिस में घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 टन लोहा और चाकू बरामद किया है।इसी गिरोह के सदस्यों ने रायपुर के उरला में भी इसी तरह एक फैक्ट्री से 12 टन लोहा लूट लिया था। 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1