Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए अच्छा वातावरण- रमन

समाचार - खेल

रायपुर 06फरवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा है कि राज्य के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की भागीदारी से छत्तीसगढ़ में खेलों के प्रति उत्साहजनक वातावरण निर्मित हुआ है।

   डा.सिंह कल रात यहां माना विमानतल मार्ग स्थित एक निजी होटल में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि यह वातावरण आगे भी निरंतर जारी रखा जाना चाहिए ताकि हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आए और वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य के लिए पदक हासिल कर सकें।

   इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री चरणदास महंत, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी,पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा,रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुनील सोनी उपस्थित थे।

   उल्लेखनीय है कि खेलों को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की नीति के अंतर्गत निजी क्षेत्र की मोनेट इस्पात कम्पनी के सहयोग से भारत और रूस के मध्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें भारत ने रूस को 4-1से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।राज्य में बॉक्सिंग खेल को प्रोत्साहित करने का जिम्मा मोनेट इस्पात कम्पनी ने लिया है।

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1