Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

60वीं सीनियर नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता कल से रायपुर में

समाचार - खेल

रायपुर 03जनवरी।60वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष वॉलीबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता कल से यहां शुरू हो रही है।

   छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अकरम खान ने आज यह  जानकारी देते हुए बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन राज्यपाल शेखर दत्त करेंगे।छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा।उन्होने बताया कि सीनियर नेशनल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।प्रतियोगिता के मुकाबले सप्रे स्कूल वॉलीबाल मैदान और इनडोर स्टेडियम दोनों में खेले जाएंगे।

   मुकाबले जापान में वॉलीबाल की मिकासा कंपनी के प्लांट में जैपनीस प्लू लेदर से निर्मित बॉल से खेले जाएंगे।चैंपियनशिप के लिए इनडोर स्टेडियम में चेन्नई से टेराफ्लैक्स मंगवाकर लगाया गया है जिससे अंतरराष्ट्रीय मापदंड की सुविधा मुहैया हो सके।टेराफ्लैक्स ने इनडोर स्टेडियम का लुक बदल दिया है।

   उन्होने बताया कि 60वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल के लिए महिला व पुरुष वर्ग में छह-छह पूल बनाए गए हैं।पूल ए एवं बी में शीर्ष टीमों को रखा गया है जोकि गत वर्ष की क्वार्टर फाइनलिस्ट प्रथम आठ स्थान वाली टीमें हैं।मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम पुरुष वर्ग में पूल एफ में तथा महिला वर्ग में पूल डी में शामिल है।पूल ए में तमिलनाडु,उत्तराखंड, हरियाणा,कर्नाटक,पूल बी में केरल,रेलवे, सर्विसेस, पंजाब की टीमें शामिल हैं।पूल सी में आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पूल डी में पश्चिम बंगाल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार, अंडमान, पूल ई में उड़ीसा, गुजरात,चंडीगढ़, झारखंड, गोवा तथा पूल एफ में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, आसाम व त्रिपुरा की टीमें शामिल हैं।

 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1