Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

एन.सी.टी.सी.गठन देश के संघीय ढांचे के खिलाफ-रमन

समाचार - राष्ट्रीय

रायपुर 18फरवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा नेशनल काउन्टर टेरेरिज्म सेन्टर की स्थापना का आदेश जारी किए जाने और इसके लिए बनाए गए नियमों को देश के संघीय ढांचे के खिलाफ बताया है।

    डा.सिंह ने आज यहां इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के लिए आतंकवाद निश्चित रूप से एक राष्ट्रीय चुनौती और गंभीर समस्या है।इससे निपटने के लिए कार्रवाई भी निश्चित रूप से बहुत जरूरी है,लेकिन इस संबंध में केन्द्र के स्तर पर कोई निर्णय सभी राज्य सरकारों को विश्वास में लेकर किया जाना चाहिए।

   उन्होने कहा कि एन.सी.टी.सी. के गठन का आदेश केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों से परामर्श किए बिना जारी किया गया है।इसमें किए गए प्रावधान राज्यों के अधिकारों पर दखलंदाजी वाले हैं।यह अत्यंत खेद का विषय है कि इतना महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले केन्द्र ने राज्य सरकारों से कोई विचार-विमर्श नहीं किया।इस विषय में राज्यों के अधिकारों के सम्मान होना चाहिए।लोकतंत्रिक व्यवस्था और देश के संघीय ढांचे के अनुरूप ऐसा निर्णय राज्य सरकारों की सहमति के बिना उन पर थोपना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

   डा.सिंह ने कहा कि आतंकवाद जैसे मुद्दे पर केन्द्र को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए, लेकिन इसके लिए उसे सबको साथ लेकर चलना चाहिए।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे इस संबंध में प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर उनसे आग्रह करेंगे कि वे इस संदर्भ में अपने स्तर पर पहल करते हुए सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर सर्वमान्य निर्णय लें।डा.सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए कटिबध्द है।

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1