औद्योगिक रेल कॉरिडोर के लिए कार्य समूह गठित
रायपुर 08फरवरी।छत्तीसगढ़ में रेल लाईन आधारित औद्योगिक गलियारा.कॉरिडोर.विकसित करने के प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई के लिए कार्य समूह का मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी की संयुक्त बैठक में आज यहां कार्य समूह को अपनी अनुशंसाओं सहित रिपोर्ट इस माह की 15 तारीख तक अंतिम रूप से तैयार कर लेने के लिए कहा गया है।
इस कार्य दल के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्य सचिव सुनिल कुमार होंगे, जबकि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुबोध कुमार सिंह भी इसमें सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।कार्य समूह के अन्य सदस्यों में रेल्वे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (इंजीनियरिंग) ए.एम.रामनाथन, रेल्वे बोर्ड के सलाहकार (अधोसंरचना) रंजन जैन, दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल्वे बिलासपुर के महाप्रबंधक अरूणेन्द्र कुमार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव एस.के.मिश्रा सहित राज्य के प्रमुख सचिव वित्त, सचिव ऊर्जा विभाग,सचिव वाणिज्य एवं उद्योग, सचिव खनिज साधन भी सदस्य होंगे।उनके अलावा कार्य समूह में प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव गृह और परिवहन विभाग को संयोजक बनाया गया है।
कार्य समूह में दक्षिण-पूर्व कोयला प्रक्षेत्र लिमिटेड (एस.ई.सी.एल.) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अथवा उनके प्रतिनिधि और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एन.टी.पी.सी) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई) के प्रतिनिधि भी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।कार्य समूह द्वारा अन्य किसी व्यक्ति को भी सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकेगा। कार्य समूह को रेल्वे के कॉमन कॉरिडोर के लिए रेल मार्ग चिन्हांकित करने और इसके लिए कार्य योजना का प्रारूप तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है।
बाज़ार
मौसम का हाल
फोटो गैलरी
नया आलेख
-
कार्टून पर विवाद कितना जायज ? - डा.संजय शुक्ला गत सप्ताह संसद के दोनों सदनों...
-
यहीं हाल रहा तो राहुल जी,हार जाएंगे चुनाव-राज खन्ना विधान सभा चुनाव में शेष उत्तर...
-
एलेक्स की रिहाई नई सुबह की आस-डा.संजय शुक्ला सुकमा कलेक्टर एलेक्स पाल...
-
आधुनिक भारत के शिल्पी हों शोषणमुक्त-डा.संजय शुक्ला ‘‘1 मई विश्व मजदूर दिवस पर...
-
लाल आतंक पर मानवाधिकार संगठनों का मौन-डा.संजय शुक्ला माओवादियों द्वारा छत्तीसगढ़...
-
ग्राम सुराज अभियान बना सबजन सुखाय का माध्यम-सुखदेव कोरेटी एक बार फिर बहुजन हिताय, बहुजन...
-
बाबागीरी का पाखंड,आध्यात्मिक बाबा बने उद्योगपति-डा.दिनेश मिश्रा पिछले कुछ वर्षो से देश भर...
-
सामाजिक उत्तरदायित्व से विमुख होता उद्योग जगत-डा.संजय शुक्ला औद्योगिक विकास का असली मकसद...
- 1
- 2
- 3