Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

उच्च लक्ष्य हासिल करने की दिशा में युवा करे कोशिश-दत्त

About chhattisgarh - शिक्षा

रायपुर 11जुलाई।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने युवाओं से अपना एक लक्ष्य निर्धारित करने तथा इसकी प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया है।

     राज्यपाल ने आज यहां भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आई.आई.एम.) के पोस्ट ग्रेजुएट के दूसरे बैच का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमें तेज गति आगे बढ़ना है तो चुनौतियों के साथ उच्च लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कोशिश करनी होगी।उन्होंने कहा कि संपदा का निर्माण या धन की प्राप्ति केवल प्रार्थना से नहीं हो सकती बल्कि इसके लिए हमें व्यवस्थित योजना बनाकर ठोस कार्य करने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि आज हमारे युवाओं के सामने जहां एक ओर संभावनाओं का खुला आकाश मौजूद है वहीं दूसरी ओर सैकड़ों चुनौतियां भी है।आज समय आ गया है कि भारत विश्व में अपनी भूमिका को और बेहतर रूप से समझे और अपनी नेतृत्व क्षमता से विश्व का नेतृत्व करे। उन्होंने कहा कि आज से इस संस्थान के नवप्रवेशी युवाओं की नई यात्रा प्रारंभ हो रही है और उन्हें अपनी नई जिम्मेदारी निभाने के लिए तत्पर होने की जरूरत है

   राज्यपाल ने कहा कि भारत के लोग केवल अच्छे सेल्समैन ही नहीं बनें,बल्कि अच्छे निर्माता और अच्छे उपभोक्ता भी बने।भारत में सदियो पुराने ज्ञान का समृध्द भंडार है।हमें इस ज्ञान का लाभ उठाने के साथ-साथ नये अनुसंधान पर भी जोर देने की जरूरत है जिससे हम 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना भली-भांति कर सके। उन्होंने विद्यार्थियों से नेतृत्व क्षमता, दृढ़ता, साहस, बढ़ाने तथा नकारात्मक सोच से दूर रहने पर जोर दिया।

    आई.आई.एम.रायपुर के डायरेक्टर बी.पी.सहाय ने कहा कि देश एवं प्रदेश में मानवीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिये मानव संसाधन विभाग ने झारखंड, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ जैसे नवोदित एवं पिछड़े राज्यों में भारतीय प्रबंधन संस्थानों की स्थापना की है।इसे गुणवत्तायुक्त प्रबंधकीय की उच्च स्तरीय संस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रबंधन के क्षेत्र में विश्व भर में हो रहे परिवर्तनों और चुनौतियों की ओर छात्रों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिये तैयार रहना चाहिए और इसके लिये व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए। 

 

 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1