Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

छत्तीसगढ़ की चॉईस परियोजना को मिला पोर्टल जूरी अवार्ड

About chhattisgarh - प्रौद्योगिकी

रायपुर 23अगस्त।छत्तीसगढ़ की ओपन सोर्स पर आधारित देश की वृहद्तम परियोजना चॉइस को विश्व स्तरीय ई-वर्ल्ड फोरम संस्था द्वारा ''चॉईस को श्रेष्ठ ई-गवर्नेंस पोर्टल जूरी अवार्ड दिया गया है। 
 
   सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रसिद्व डा.एम.पी.नारायन,प्रो.वी.एन.राजशेखरन पिल्ले, रवि गुप्ता सहित ग्यारह सदस्यों के दल ने चॉईस का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। 
 
   सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अमन सिंह ने आज यहां बताया कि इस पुरस्कार के लिए चॉईस परियोजना का मुकाबला इजिप्ट के मोनोफेया पोर्टल, एम.पी. ऑनलाईन, सुगम राजस्थान तथा भारत सरकार के पोर्टल से था।उन्होंने बताया कि ई-वर्ल्ड फोरम द्वारा शासकीय तथा समाजसेवी संस्थाओं को अवार्ड देने का मुख्य कारण लोगों में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रति उत्सुकता जागृत करना है, ताकि विश्व  के अधिक से अधिक लोगों तक सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ पहुँचाया जा सके। साथ ही ऐसे क्षेत्र जहाँ सूचना प्रौद्योगिकी गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है, उन संस्थाओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाना भी इन पुरस्कारों का सबसे बड़ा उद्देश्य है।यह पुरस्कार नई दिल्ली में ई-वर्ल्ड फोरम संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।
 
   श्री सिंह ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग में राज्य के नागरिकों को आई.टी. सुविधाएं प्रदान करने के लिये चॉइस परियोजना का क्रियान्वयन किया गया है। यह परियोजना प्रदेश में ई-शासन व्यवस्था लागू करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना की सराहना की गई है।ओपन सोर्स पर आधारित देश की वृहद्तम परियोजना होने का गौरव चॉइस को प्राप्त है। इस योजना को अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं। 
 
  राज्य में चॉइस परियोजना के तहत् अनेक नागरिक सेवाएं जैसे,जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण,मूल निवासी प्रमाण-पत्र, आदि शासन द्वारा नियुक्त चॉइस सेंटर के माध्यम से प्रदान किये जा रहे हैं।इस योजना से नागरिकों के समय की बचत हो रही है तथा शासन की सेवाएं एवं जानकारियां सरलतापूर्वक उपलब्ध है। 
 
   उल्लेखनीय है कि चॉईस को पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय तथा अंतर्राट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें वर्ल्ड इज ओपन अवार्ड 2008, ई चैम्पियन अवार्ड 2007, कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया 2008, निहिलेंट अवार्ड 2009 तथा कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया चॉइस विस्तारित सेवा अवार्ड 2010 आदि प्रमुख हैं।
 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3