Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

बालको ने बिना नक्शे की मंजूरी के ही किया निर्माण कार्य

About chhattisgarh - उद्योग

रायपुर 23 मार्च।छत्तीसगढ़ के आवास पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत ने आज विधानसभा में स्वीकार किया कि बालको ने बिना नक्शे के स्वीकृति के पुलिंग टॉवर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था।   

     मंत्री ने कांग्रेस सदस्य मोहम्मद अकबर के प्रश्नों के लिखित जवाब में बताया कि बालको द्वारा नगर निगम कोरबा से अनुमति प्राप्त किए बिना 1200 मेगावाट विद्युत संयंत्र एवं अन्य निर्माण कार्य जिसमें चिमनी भी शामिल है,का निर्माण किया जा रहा था।नगर निगम द्वारा संयंत्र को 08 से 2010 के बीच 12 नोटिस जारी किए गए एवं निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही मशीनों को जप्त किया गया।

     उन्होने बताया कि निर्माण कार्य बंद करने की शर्त पर मशीनें वापस लौटाई गई थी लेकिन बालको द्वारा निर्माण फिर शुरू कर दिए जाने पर गत 07फरवरी को पुलिंग टॉवर निर्माण स्थल पर नजूल एवं राजस्व विभाग के अफसरों द्वारा कार्य बंद करवाया गया।उन्होंने बताया कि बालको प्रबंधन को निर्माण कार्य बंद रखने की हिदायत भी दी गई।

     मंत्री ने बताया कि नगर निगम कोरबा के द्वारा बार बार बिना अनुमति निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर बालको के अफसरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज करने हेतु 15 मार्च 10 एवं 11 फरवरी 11 को बाल्को थाने को लिखा गया है।वर्तमान में निर्माण कार्य बंद है।

 

 

 

 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1