Sunday, May 20, 2012
News
सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के लिए हरसंभव सहयोग-बैजेन्द्र »
ग्राम सचिवालयों को बनाया जाएगा सक्रिय-रमन »
कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी का नही देखें सपना »
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए एकजुटता जरूरी-राहुलž »
आम जनता की आवाज बनेंगे सामुदायिक रेडियो स्टेशन-रमन »
   
Text Size

शिवरात्रि पर हजारों श्रध्दालुओं ने राजिम में लगाई डुबकी

About chhattisgarh - संस्कृति

रायपुर/राजिम 02फरवरी।राजिम के त्रिवेणी संगम में माघ पूर्णिमा से आयोजित राजिम कुंभ में आज महाशिवरात्रि  पर साधु-संतों और महात्माओं की शोभा यात्रा निकली और इसके बाद शाही स्नान का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

    त्रिवेणी संगम पर बने शाही स्नान कुंड में हजारों साधु-संतों ने स्नान किया।सवेरे छह बजे से संत-समागम स्थल से शोभा यात्रा शुरू हुई।शोभा यात्रा नवापारा से निकलकर पुराना पुल पारकर राजिम होते हुए शाहीकुंड तक पहुंची।पर्यटन, संस्कृति तथा धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी शोभा यात्रा में शामिल होकर नवापारा तथा राजिम नगर का भ्रमण किया।पावन स्नान का सिलसिला सुबह चार बजे से ही प्रारंभ हो गया था।भगवान राजीव लोचन मंदिर और कुलेश्वर महादेव मंदिर सहित नवापारा-राजिम के मंदिरों में दिनभर दर्शनार्थियों की भीड़ रही।

         शोभा यात्रा में नागासाधु सबसे आगे चल रहे थे।साधु-संत अपने अखाड़ों, मठों और पीठों के ध्वजों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। नागा साधुओं और अन्य अखाड़ों के साधुओं ने शोभायात्रा में अपने धार्मिक शस्त्रों के साथ परम्परागत शारीरिक करतब का प्रदर्शन किया।आम लोगों ने गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा का पूरे मार्ग में भव्य स्वागत किया।

        शाही कुंड में सबसे पहले नागा साधुओं ने स्नान किया। हर-हर महादेव की जयघोष के साथ शाही स्नान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महाशिवरात्रि  पर्व पर स्नान के लिए आज संगम में पानी का पर्याप्त बहाव था। प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए श्रध्दालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। 

टिप्पणियाँ (0)Add Comment

टिप्पणी लिखें
संकुचित | विस्तृत

busy

बाज़ार

मौसम का हाल

City:  

फोटो गैलरी

नया आलेख

  • 1
  • 2
  • 3

विडियो

You need Flash player 6+ and JavaScript enabled to view this video.

Playlist: 0 | 1