पर्यटन समाचार
पर्यटन मंडल ने वरिष्ठ नागरिकों को दी होटल किराए में 50 प्रतिशत की छूट
रायपुर 26 जुलाई।छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के होटलों,मोटलों और पर्यटक विश्रामगृहों में ठहरने पर राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत छूट मिलेगी।
पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संचालक मंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने छूट के संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है।
इस परिपत्र के अनुसार आवास दरों में रियायत के लिए वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिकता का प्रमाण पत्र जैसे कि पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता फोटो परिचय पत्र इत्यादि प्रस्तुत करना होगा। इससे आवास व्यवस्था की लागू दर में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट केवल वरिष्ठ नागरिक को एक रूम के लिए प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ के स्कूलों की ओर से छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा स्व-संचालित होटल, मोटल और पर्यटक विश्रामगृहों में कम से कम 25 विद्यार्थियों के समूह में ठहराया जाता है, तो प्रति विद्यार्थी पचहत्तर रूपए प्रतिदिन की दर से रियायत सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए स्कूल का प्रमाण पत्र या आवेदन पत्र देना जरूरी है। यह सुविधा संबंधित संस्था की पहल पर दी जाएगी तथा बच्चों की सम्पूर्ण जवाबदारी उस संस्था की होगी।
परिपत्र के अनुसार राज्य एवं राज्य के बाहर से आने वाले ऐसे पर्यटकों जो तीन वर्ष में दोबारा मोटल,होटल या विश्रामगृहों में रूकने के लिए आरक्षण कराते हैं तो उन्हें आवास दर में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके लिए संबंधित पर्यटकों को पूर्व में ठहरने का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। रियायत सुविधा प्राप्त करने के लिए पर्यटको को स्वयं का फोटो पहचान पत्र भी प्रस्तुत करना होगा ।
छत्तीसगढ़ के मदकू द्वीप और महेशपुर की पुरासम्पदा अब आएगी सामने
रायपुर 06 जनवरी।पुरातात्विक संपदा की दृष्टि से समृध्द छत्तीसगढ़ के दो और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों का प्राचीन वैभव भी अब जल्द ही दुनिया के सामने आएगा।
राज्य शासन के प्रस्ताव पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा हाल में ही बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक स्थल मदकूद्वीप और सरगुजा जिले के महेशपुर में उत्खनन की अनुमति दे दी गई है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अनुमति से अभी छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिध्द पुरातात्विक नगरी सिरपुर और सिली पचराही में उत्खनन किए जा रहे हैं। राज्य शासन के प्रयासों से 54 साल बाद चार वर्ष पूर्व सिरपुर में उत्खनन की अनुमति मिली। सिरपुर में आठ टीलों की खुदाई की गई जिसमें प्राचीन महल,शिव मंदिर, आवासीय स्मारक और बौध्द विहार के अवशेष मिले हैं। इसके बाद कबीरधाम जिले के ग्राम सिली-पचराही में उत्खनन शुरू किए गए। यहां पर खुदाई में भूमिगत और ऐतिहासिक शहरी संरचना सामने आई है। इसी प्रकार सात स्वर्ण मुद्राओं के साथ बासठ प्राचीन सिक्के भी यहां प्राप्त हुए हैं।
बिलासपुर जिले में शिवनाथ नदी की धारा के दो भाग में विभक्त होने तथा पुन: समागम के फलस्वरूप उत्पन्न द्वीप, मदकू द्वीप के नाम से प्रसिध्द एक प्राचीन पुरातात्विक स्थल है। इस द्वीप के मध्य भाग में दसवीं-बारहवीं शताब्दी के शिव मंदिर के अनेक भग्नावशेष मौजूद हैं। सरगुजा जिले में रामगढ़ की पहाड़ी के उत्तर में इस पहाड़ी से 8 किलो मीटर दूर रेण नदी के किनारे स्थित महेशपुर में 12 विशाल मंदिरों के भग्नावशेष है। एक स्थान पर जैन तीर्थकर वृषभनाथ की प्रतिमा प्राप्त हुई है। यह सभी पुरासम्पदा सातवीं से लेकर दसवीं शताब्दी की मानी जाती है। यहां मुख्य रूप से शैवकाल की कल्चुरी कला एवं संस्कृति के दर्शन होते हैं। भगवान शिव के मुख्य शिवलिंग के चारो तरफ एकादश रूद्र स्थापित है।
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार रायपुर जिले के ग्राम तरीघाट के टीले के पुरातात्विक सर्वेक्षण की अनुमति भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा दी गई है।उन्होने बताया कि देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां के चार ऐतिहासिक स्थलों में उत्खनन की अनुमति प्रदान की गई है।
बृजमोहन विदेश यात्रा के दौरान पहुंचे रोम


रायपुर 17 नवम्बर।छत्तीसगढ़ के लोकनिर्माण, स्कूल शिक्षा, पर्यटन व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल गत ८ नवम्बर से वर्ल्ड ट्रेवल मार्ट में शामिल होने के लिए १५ दिवसीय विदेश प्रवास पर है।आज उन्होंने रोम के भारतीय दूतावास में उच्चायुक्त श्री काजल से मुलाकात की।
श्री अग्रवाल ने आज रोम के भारतीय दूतावास में उच्चायुक्त श्री काजल से मुलाकात की।इसके बाद रोम के पुरातात्विक महत्त्व के कोलोस्सेओ का भ्रमण किया एवं वहाँ पर पुरातात्विक संरक्षण के बारे में जानकारी ली।
बृजमोहन ने लंदन में वर्ल्ड ट्रेवल मार्ट में लिया हिस्सा

इस कॉफ्रेंस में श्री डेबी वार्ड, पत्रकार ब्रान रिनट, रोजर मैकडोनाल्ड, लेखक एवं सलाहकार, रोजर सेंट पियर संपादक एवं लेखक सदस्य ब्रिटिश गिल्ड एसोसिएशन, टे्रवल्स राईटर राब गिल, बेन लरबिल सहित अन्य महत्वपूर्ण टे्रवल्स पत्रकारों एचं लेखकों ने संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल के साथ छत्तीसगढ़ की पर्यटन विशेषताओं के संबंध में चर्चा की।
श्री अग्रवाल ने कॉन्फ्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ में पुरातात्विक, धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के अनेक पर्यटन स्थल हैं। इनमें सिरपुर के बौध्दकालीन पुरावशेष और मूर्तियां, पुरातात्विक स्थल ताला, राजिम, भोरमदेव के अलावा चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात शामिल हैं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

बाज़ार
मौसम का हाल
फोटो गैलरी
नया आलेख
-
कार्टून पर विवाद कितना जायज ? - डा.संजय शुक्ला गत सप्ताह संसद के दोनों सदनों...
-
यहीं हाल रहा तो राहुल जी,हार जाएंगे चुनाव-राज खन्ना विधान सभा चुनाव में शेष उत्तर...
-
एलेक्स की रिहाई नई सुबह की आस-डा.संजय शुक्ला सुकमा कलेक्टर एलेक्स पाल...
-
आधुनिक भारत के शिल्पी हों शोषणमुक्त-डा.संजय शुक्ला ‘‘1 मई विश्व मजदूर दिवस पर...
-
लाल आतंक पर मानवाधिकार संगठनों का मौन-डा.संजय शुक्ला माओवादियों द्वारा छत्तीसगढ़...
-
ग्राम सुराज अभियान बना सबजन सुखाय का माध्यम-सुखदेव कोरेटी एक बार फिर बहुजन हिताय, बहुजन...
-
बाबागीरी का पाखंड,आध्यात्मिक बाबा बने उद्योगपति-डा.दिनेश मिश्रा पिछले कुछ वर्षो से देश भर...
-
सामाजिक उत्तरदायित्व से विमुख होता उद्योग जगत-डा.संजय शुक्ला औद्योगिक विकास का असली मकसद...
- 1
- 2
- 3